Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

भक्ति से ही प्रभु परमात्मा के साथ गहरा नाता बन सकता है - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 06 Jan 2023

भक्ति से ही प्रभु परमात्मा के साथ  गहरा नाता  बन जाता है।यह उदगार निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन खानकोट अमृतसर में हुए विशाल सन्त  समागम के दौरान  हजारों की गिनती में पहुंचे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहे।उन्होंने कहा कि भक्त केवल भक्ति ही मांगते हैं। 

भक्त भक्ति कोई शारीरिक सुख या भौतिक सुखों को बढ़ाने की मांग के लिए नहीं करते  हैं। भक्त  सारे संसार के लिए सुख मांगते हैं। वे यह भी मांग करते हैं कि हर एक को इस निरंकार प्रभु परमात्मा की जानकारी  प्राप्त हो, जिससे सबका जीवन  स्थिर, लालसा रहित और प्रीत प्यार वाला बन सके। 

उन्होंने "हाथ काम की ओर, और दिल निरंकार से जोड़ने" की बात को  विस्तृत करते हुए कहा कि हमें रोजमर्रा की जिंदगी में हर कार्य को करते हुए निरंकार को समर्पित करने के भाव  को अपनाना है। उन्होंने कहा कि भक्त चेतन रहते हुए भक्ति करें क्योंकि वे गृहस्थ, परिवार, समाज में संसार में रहकर अपने फर्ज निभाते हैं। 

परमात्मा को जानने के लिए अंधविश्वास की कोई जगह नहीं होती, इसलिए भक्त इसकी हर रचना को शुभ मानते हैं जिसके चलते वे ब्रह्मज्ञान को जीते जी अपनाते हैं और भ्रमों से मुक्त हो जाते हैं। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने आगे फरमाया कि ब्रहमज्ञान इंसान को जीते जी भ्रमों से मुक्त करता है। 

उन्होंने कहा कि हमारे मन का नाता जब इस परमात्मा से इकमिक हो जाता है तो भक्ति दृढ़ हो जाती है। तत्पश्चात भक्ति किसी  लालसा के लिए नहीं की जाती। उन्होंने आगे फरमाया कि सत्संग में आकर ही हमारे मन के भाव सकारात्मक हो जाते हैं। इस वर्ष 75 वे निरंकारी संत समागम के मुख्य विषय "इंसानियत और रूहानियत संग संग" में नियत समान भाव को प्रकट करता है। 

जिसका भाव है कि मन का नाता जब इस प्रभु परमात्मा से  जुड़ जाता है तो हमारे इंसानी जीवन के सभी भाव सकारात्मक बन जाते हैं।उन्होंने आगे फरमाया की सेवा सिमरन सत्संग के तीनों पहलुओं से मन निरंकार  से जुड़ा रहता है। सेवा का भाव आए तो सेवा की जा सकती है। सत्संग के साथ सन्तमति को अपनाया  जा सकता है। निंदा, नफरत को छोड़कर सत्संग से अच्छे गुण प्राप्त होते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रहमज्ञान प्राप्त करने  के उपरांत बेशक जीवन में कोई  भी दुख आए, परंतु उस दुख के प्रति एहसास बदल जाता है कि परमात्माजो  भी कर रहा है बिल्कुल अच्छे के लिए ही कर रहा है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि बेशक हम किसी महल में रहते हो या झोपड़ी में कैसी भी परिस्थिति हो प्रत्येक परिस्थिति में शुक्राने का भाव बना रहता है। 

कोई शिकवा शिकायत के भाव नहीं रहते, जिसके  कारण हमारा जीवन संसार के लिए वरदान बन जाता है। सतगुरु माता जी के प्रवचनों से पूर्व निरंकारी राजपिता रमित  जी ने फरमाया कि जिस प्रकार से युगो युगो से सभी संतो भक्तों ने समझाया कि इंसान द्वारा बनाई नफरत की दीवारें सिर्फ ब्रहमज्ञान के द्वारा ही मिट सकती है।

भौतिक दीवारों को  तो सांसारिक वस्तुओं के साथ तोड़ा जा सकता है,परंतु अज्ञानता एवं नफरत की दीवारें ब्रहमज्ञान की रौशनी के द्वारा ही मिटाई जा सकती हैं। इस अवसर पर एच एस चावला जी, मेंबर इंचार्ज ब्रांचे तथा राकेश सेठी जी, जोनल  इंचार्ज अमृतसर ने अपनी  साध संगत की और से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी का अमृतसर में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। 

उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन, सिविल प्रशासन, राजनीतिक सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं के भरपूर सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD