Wednesday, 31 May 2023

 

 

खास खबरें जय केदारनाथ महाकाल, सिंगर चेतन कृष्णा मल्होत्रा का 12वां हिट भजन है फरीदकोट के सरकारी बरजिन्द्रा कॉलेज में बी.एससी. (कृषि) कोर्स फिर होगा शुरू, इसी सैशन से होंगे दाखिले: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने निकाला समाधान पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल के पेंशनरों की माँगों पर हमदर्दी से विचार करेंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. निर्देशक विशाल भारद्वाज, अनुराग बसु, रिक रोमन वॉ 'सिनेमैटिक हीरोज' हैं : अली फजल 'हर कोई देश के लिए पदक जीतना चाहता है, मैं भी अलग नहीं हूं ': मुमताज खान सीएसके की जीत के बाद विराट कोहली ने 'चैंपियन' रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की 'चमकीला' का टीजर रिलीज, बिना पगड़ी के नजर आए दिलजीत दोसांझ रवींद्र जडेजा ने सीएसके का पांचवा आईपीएल खिताब एमएस धोनी को डेडिकेट किया 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से भाजपा सरकार ने भारत के भविष्य को दी नई दिशा : जेपी नड्डा शबाना आजमी ने पूरे करियर में मेरा उत्साह बढ़ाया है : प्रतीक बब्बर केरल के कासरगोड में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कानूनी दायरे में आएंगे प्रदेश के इमीग्रेशन सेंटर, कानून बनाने के लिए किया जा रहा अध्ययन : गृह मंत्री अनिल विज कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत चीन के झांग झिझेन ने फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंचकर रचा इतिहास कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव रामगढ़ को कम्यूनिटी हाल के लिए दिया 15 लाख रुपए का चैक जेपी नड्डा ने मोदी सरकार के नौ साल पर वीडियो जारी कर बताई उपलब्धियां एमएलसी चुनाव में हार पर मायावती ने सपा को घेरा, दलितों को किया आगाह जम्मू में बस के खाईं में गिरने से दस की मौत, 55 घायल यूपी की 6 साल की बच्ची 11 मिनट में तैरकर पार की यमुना पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के बाद धोनी ने अगले सीजन में वापसी का इशारा किया स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया सिविल अस्पताल देहरा का निरीक्षण

 

बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू, मल्लिकार्जुन खरगे बोले, धर्म के नाम पर देश तोड़ रही भाजपा

Mallikarjun Kharge, Congress President, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Bharat Jodo Yatra

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बांका , 05 Jan 2023

कांग्रेस ने बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत से गुरुवार को राज्य में 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रुवार को इसकी विधिवत शुरुआत की। इस यात्रा में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा समेत तमाम बड़े दिग्गजों ने हिस्सा लिया। 

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा 1200 किलोमीटर की है। मंदरा पर्वत से शुरू इस यात्रा के पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद मौजूद रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा बेरोजगारों को नौकरी नहीं दे रही है और देश की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "वे हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों में क्या किया है, यदि कांग्रेस 70 सालों में कुछ नहीं करती तो मोदी जी, आप देश के प्रधानमंत्री नहीं होते।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जम्हूरियत को बचाया, कांग्रेस ने संविधान को बचाया। 

सब कुछ कांग्रेस ने किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाया। खड़गे ने सवाल किया, "एम्स, आईआईटी, इतने सारे इंजीनियरिंग कॉलेज किसके हैं? सब इस देश के हैं और इनका निर्माण कांग्रेस की सरकारों ने करवाया।" उन्होंने कहा, "आज देश में जो कुछ भी दिख रहा है, सब कांग्रेस की देन है ना कि भाजपा की। 

जिनको हमने इंजीनियर बनाया आपने उनको गुमराह किया है। एक-दूसरे के खिलाफ समाज को तोड़ना, धर्म के नाम पर लड़ाना, यही भाजपा का काम है।" खड़गे ने कहा, "हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन मोदी सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे महंगाई कम करेंगे, विदेशों से काला धन वापस लाएंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, जबकि अब महंगाई और बेरोजगारी से पूरा देश त्रस्त है।"

बांका से शुरू होकर यह यात्रा भागलपुर, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, आरा, बक्सर, कैमूर, सासाराम, औरंगाबाद, गया होते हुए बोधगया में जाकर खत्म होगी।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Congress President , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Bharat Jodo Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD