Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड ने परीक्षा सुधारों को किया लागू : हरजोत सिंह बैंस पटियाला में बाल मज़दूरी के खि़लाफ़ सफल छापेमारी : डॉ. बलजीत कौर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इंडो-नेपाल डांस स्पोर्ट्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2023 के विजेता बच्चों को किया सम्मानित आबकारी विभाग द्वारा व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब बरामद केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह को गर्मजोशी से दी विदाई 21.10 लाख रुपए की लागत से गांव अज्जोवाल के छप्पड़ का थापर माडल के अंतर्गत किया जाएगा नवीनीकरण: ब्रम शंकर जिंपा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा सहायक सब-इंस्पेक्टर 35,000 रुपए रिश्वत लेता काबू केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीमा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा की तेजस्वी यादव बोले, भाजपा नहीं खोज पा रही विपक्षी एकता की काट रवीना टंडन ने 'पाइन कोन' के लिए ओनिर को कशिश रेनबो वॉरियर पुरस्कार से सम्मानित किया जब तक सीमा पर शांति नहीं होगी, चीन से संबंध सामान्य नहीं होंगे: एस. जयशंकर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यूटी खादर मुस्लिम समुदाय का संरक्षक होने का दावा करने वाले गांधी परिवार को देना चाहिए आंकड़ों का जवाब : स्मृति ईरानी एमएलएस टीम इंटर मियामी में शामिल होंगे लियोनल मैसी जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा

 

वित्तिय तौर पर साक्षर महिलाएं ही आर्थिक तौर पर हो सकती है स्वतंत्र: कोमल मित्तल

लिटरेरी सोसायटी व इंडियन कौंसिल ऑफ सोशल वेलफेयर की ओर से वित्तिय साक्षरता कार्यशाला आयोजित

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Jan 2023

होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी व इंडियन कौंसिल ऑफ सोशल वेलफेयर की ओर से महिलाओं के लिए वित्तिय साक्षरता कार्यशाला रघुनाथ मंदिर व जे.सी.टी चौहाल में आयोजित की गई। मिलाप बाल संघ द्वारा संचालित सिलाई केंद्र रघुनाथ मंदिर में आयोजित समागम में वहां की छात्राओं व अन्य महिलाओं को वित्तिय तौर पर जागरुक करने और विशेष तौर पर महिलाओं के लिए उपलब्ध बैंकिंग, वित्तिय और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

एच.डी.एफ.सी बैंक के सहयोग से आयोजित इस समागम में बैंक के अधिकारियों ने महिलाएं एवं छात्राओं को विस्तार से सरकारी की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व वित्तिय धोखाधड़ी से सर्तक रहने के बारे में भी जागरुक किया।सूचना कमिश्नर पंजाब, खुशवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन करने हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वित्तिय साक्षरता हर किसी के जीवन का एक अनिवार्य पहलू है। 

उन्होंने कहा कि वित्तिय तौर पर साक्षर महिलाएं ही आर्थिक तौर पर स्वतंत्र हो सकती हैं। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान महिलाओं को अपना बैंक खाता खुलवाने व सरकार की सामाजिक सुरक्षा प्रोग्रामों के बारे में जानकारी देते हुए, इन योजनाओं का फायदा लेने की भी अपील की।होशियारपुर लिटरेटर सोसायटी की अध्यक्ष सना के. गुप्ता ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जहां महिलाओं को वित्तिय रुप से साक्षर और स्वतंत्र बनने में मदद करना है, वहीं पैसे की संभाल कर उसको धोखाधड़ी से बचाना भी है। 

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को व्यवसाय शुरु करने या स्वरोजगार करने के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में शिक्षित करना भी है। इस दौरान उन्होंने एच.डी.एफ.सी बैंक, चैरीटेबल संगठनों और जे.सी.टी का आभार व्यक्त किया। मौके पर मिलाप बाल संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था  समाज के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की लड़कियों को व्यवसायिक प्रशिक्षिण दे रही है और इन लड़कियों को विभिन्न कौशल प्रदान किए जाते हैं ताकि वे आर्थिक रुप से स्वतंत्रत जीवन यापन कर अपना करियर बना सकें। इस अवसर पर अविनाश भंडारी, कुमकुम सूद, डौली चीमा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                             

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD