Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

आप ने पंजाब की महिला मतदाताओं के साथ धोखा किया और उन्हें गुमराह किया: जयवीर शेरगिल

आप चुनावी वायदों को तोड़कर, धोखेबाजी के सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता

Jaiveer Shergill, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jan 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर सिंह शेरगिल ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर उसके मुख्य चुनावी वायदों में से एक 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने में विफल पर बरसते हुए, आप के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान पर पंजाब के लोगों से झूठे वादे करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है।

यहां जारी एक बयान में, भगवा पार्टी के एक प्रमुख जट्ट सिख चेहरे शेरगिल ने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है कि आप सरकार ने ललचाने वाले और झूठे वायदे करके पंजाब में सत्ता हासिल की। इनके द्वारा किए गए वादे पूरे न होने से पंजाब की महिलाओं में भारी निराशा है। 

उन्होंने कहा कि वास्तव में पंजाब की अर्थव्यवस्था ढह रही है और मान सरकार के पास विधानसभा चुनावों से पहले आप द्वारा किए गए वायदे पूरे करने हेतु कोई पैसा नहीं है।शेरगिल ने जिक्र किया कि वोटर लिस्टों के आंकड़ों के मुताबिक पंजाब में करीब 1.3 करोड़ महिला मतदाता थे। 

यदि सभी 1.3 करोड़ महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीना दिए जाएं, तो इसके लिए सालाना 15,600 करोड़ रुपए की जरूरत होगी, जबकि वास्तविकता यह है कि राज्य का खजाना खाली है और कर्ज में डूबी आप सरकार पहले ही अपने शासनकाल के पहले 9 महीनों में 30,000 करोड़ रुपए का भारी कर्ज ले चुकी है। 

इससे स्पष्ट होता है कि चुनावी वायदे पूरे करने की बजाय, केजरीवाल उन सभी वायदों को तोड़ रहे हैं।भाजपा नेता ने अरविंद केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि आप सरकार में अब तक पंजाब में महिलाओं को यह वित्तीय मदद नहीं दी, जिससे खुलासा होता है कि आप झूठों की पार्टी है। सत्ता में आने के मात्र 9 महीनों के भीतर आप सरकार का पंजाब के लोगों के समक्ष भंडाफोड़ हो चुका है।

 

Tags: Jaiveer Shergill , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD