Tuesday, 21 March 2023

 

 

खास खबरें रमनदीप कौर अपने नए म्यूजिक वीडियो में 'बेमिसाल' लग रही हैं पंजाब को रंगला और स्वस्थ बनाने के सपने को साकार करेंगे सी.एम योगशाला के योग प्रशिक्षक : डॉ. बलबीर सिंह ग्रामीण खेल मेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करके पंजाब का नाम विश्व स्तर तक पहुँचाया जायेगा : हरपाल सिंह चीमा दुकानों का 8 लाख रुपए का किराया जाली रसीदों के द्वारा वसूलने के दोष में विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से पूर्व सरपंच गिरफ़्तार सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर

 

महिला सशक्तिकरण में राजस्थान का बड़ा योगदान : द्रौपदी मुर्मू

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 03 Jan 2023

राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कांस्टीट्यूशन पार्क का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली राजस्थान यात्रा पर मुर्मू विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं और हवाईअड्डे पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति हवाईअड्डे से अमर जवान ज्योति गई और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह राजभवन गईं जहां उन्होंने कांस्टीट्यूशन पार्क का उद्घाटन किया। कांस्टीट्यूशन पार्क के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति ने राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा समेत अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया।

कॉन्स्टिट्यूशन पार्क का उद्घाटन करने के बाद राष्ट्रपति ने बीकानेर में 1,000 मेगावाट के सौर ऊर्जा स्टेशन की वर्चुअल आधारशिला रखी। उन्होने कहा- राजस्थान ने सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण में बड़ा योगदान दिया है। बाल विवाह के खिलाफ कानून राजस्थान के हरबिलास शारदा ने बनाया था। 

हरविलास सारदा ने 1938 में कानून का मसौदा तैयार किया था जो बाद में सारदा अधिनियम (बाल विवाह रोकथाम अधिनियम) के रूप में प्रसिद्ध हुआ। इसलिए राजस्थान का इतिहास नारी की गरिमा और सशक्तिकरण का इतिहास है। मुर्मू ने कहा- हमारे संविधान में समानता के अधिकार पर जोर दिया गया है। 

लेकिन कोई संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर उसका पालन करने वाले बुरे हों, तो वह बुरा हो जाता है; बाबासाहेब अंबेडकर ने कहा था, संविधान कितना भी बुरा हो, अगर उसे मानने वाले अच्छे हैं तो वह अच्छा हो जाता है। उन्होंने संवैधानिक नैतिकता पर भी काफी जोर दिया था।

राष्ट्रपति ने आगे कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य हर जीव के प्रति संवेदनशीलता है। आने वाली पीढ़ियों को अपनी जरूरत के हिसाब से संविधान में बदलाव का पूरा अधिकार होना चाहिए। इसीलिए संविधान में संशोधन का प्रावधान है। अब तक 105 संवैधानिक संशोधन हो चुके हैं। हमारे पास एक जीवंत संविधान है। 

महात्मा गांधी ने 'यंग इंडिया' में लिखा था कि, मैं ऐसे भारत के लिए काम करूंगा कि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी लगे कि सरकार चलाने में उसकी भूमिका है। संविधान सभा में 15 महिलाओं का उल्लेख करना भी आवश्यक हो जाता है। सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर, मालती चौधरी, बेगम एजाज रसूल जैसे प्रतिनिधियों ने संविधान सभा में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

आज 100 से अधिक महिला सांसद हैं। लोकसभा में 83 और राज्यसभा में 33 महिला सांसद होना एक रिकॉर्ड है। राष्ट्रपति दोपहर में उदयपुर के लिए रवाना हुई, जहां उन्होंने आबू रोड पर ब्रह्मा कुमारियों के कार्यक्रम में भाग लिया। बुधवार को पाली के रोहट में स्काउट गाइड के जंबूरी का उद्घाटन करने के बाद वह जोधपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD