Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट

 

भाजपा ने नौजवानों का भविष्य किया बर्बाद : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 02 Jan 2023

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। इनके लिए नौकरी रोजगार नहीं है। देश में रोजगार लगातार घट रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। अखिलेश यादव ने आज यहां अपने जारी एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं।

केन्द्र में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग व्यापार और छोटे उद्योगधंधो को भी चौपट कर दिया है। कहा कि भाजपा नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दिसम्बर महीने में देश में बेरोजगारी की दर बढ़कर 8.30 फीसदी हो गयी है। 

जो पिछले 16 माह में सबसे ज्यादा है। सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी ने जो आकंड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार बेरोजगारी की दर इससे पहले 8 फीसदी थी। देश में शहरी बेरोजगारी की दर 8.96 फीसदी से बढ़कर 10.89 फीसदी हो गयी है। संतकबीर नगर में अकेले 50 से अधिक पावरलूम कारखाने बंद हो गए हैं। 

पिछले एक वर्ष से सूत के दामों में हो रही वृद्धि से लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। घाटे में डूबे बुनकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नौजवानों के सामने आज रोजगार का संकट है। मंहगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों की कमाई पर बुरा असर पड़ रहा है।भाजपा सरकार नौजवानों के लिए नौकरी, रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय दूसरे मुद्दों में उलझाएं रखने का प्रयास करती है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD