Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अरविंद केजरीवाल के सिपहसालार पंजाब पर प्रॉक्सी तरीके से शासन कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Dec 2022

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल के सिपहसालार पंजाब सीएम, राघव चड्ढा और उनके सहयोगी राज्य पर प्रॉक्सी रूप से शासन कर रहे हैं। बादल ने आईएएनएस से कहा कि यह शर्मनाक है कि एक निर्वाचित मुख्यमंत्री इस तरह के संवेदनशील मुद्दे पर ऐसे समय में झूठ बोल रहे हैं जब पंजाबी जंगल के कानून और सांप्रदायिक संबंधों के टूटने से त्रस्त हैं। 

अकाली दल अध्यक्ष ने आप सरकार द्वारा खुद को कानून व्यवस्था के मोर्चे पर नंबर एक राज्य के रूप में पेश करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाबियों को उम्मीद थी कि भगवंत मान कानून व्यवस्था के मोर्चे पर विफल होने के लिए माफी मांगेंगे और गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे। 

यह निंदनीय है कि अब वह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर कानून और व्यवस्था के रखरखाव को अपनी सरकार की उपलब्धि के रूप में दिखा रहे हैं। बादल ने इसे प्रशासनिक मोर्चे पर पंजाब के लिए सबसे बुरा साल बताते हुए कहा कि यह राज्य और पंजाबियों का अपमान है।

बादल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाबी भूलने की बीमारी से पीड़ित नहीं हैं। राज्य में आप सरकार के गठन के ठीक बाद में नंगल अम्बियन समेत प्रमुख कबड्डी खिलाड़ियों की हत्याओं का सिलसिला देखा गया। आप सरकार के द्वारा सुरक्षा वापस लेने के बाद पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी। 

उन्होंने आगे कहा कि पहले मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय और बाद में सरहाली के एक पुलिस स्टेशन पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हमला किया गया था। राज्य में दशकों के बाद सांप्रदायिक तनाव भी देखा गया। पुलिस हिरासत से गैंगस्टर फरार हो रहे हैं और हमले कर रहे हैं। 

बादल ने कहा कि लूट और छीनाछपटी से आम आदमी परेशान हैं। गैंगस्टरों को फिरौती नहीं देने पर व्यापारियों और उद्योगपतियों की हत्याएं कर दी जाती हैं। बादल ने मुख्यमंत्री से कहा कि पंजाबियों को बताएं कि क्या यह सब उनकी सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोई नया निवेश नहीं आ रहा है। 

बढ़ती बेरोजगारी भविष्य की जनरेशन के लिए मौत की दस्तक दे रही है, यहां तक कि आप के शासन में बढ़ते ड्रग्स केखतरे से समाज त्रस्त है। बादल ने इसके अलावा कहा कि आम आदमी पार्टी ने न केवल कानून और व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है बल्कि पंजाब के लिए वित्तीय तबाही भी ला दी है। 

उन्होंने कहा कि पिछले नौ महीनों में राज्य का कुल कर्ज 39,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। इतने कर्ज के बावजूद आपके पास एक भी विकास परियोजना नहीं है। इसके अलावा बादल ने कहा कि आप सरकार ने पंजाब की जनता और युवाओं को रोजगार देने के अलावा जो अन्य वादे किए थे, अब सरकार उन सबसे पीछे हट गई है। 

बादल ने कहा कि समस्या की जड़ में यह है कि मान ने फर्जी ज्ञान साझा करने के समझौते के नाम पर अरविंद केजरीवाल के सामने घुटने टेक दिए और बाद में सभी शक्तियां सौंप दीं। राघव चड्ढा सहित केजरीवाल के सहयोगी पंजाब पर प्रॉक्सी (परोक्ष) रूप से शासन कर रहे हैं। 

बादल ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में कभी भी किसी चुनी हुई सरकार ने अपने लोगों को इस तरह नहीं छोड़ा है। लोग अपने जीवन और आजीविका के बारे में असुरक्षित हैं। पंजाबियों को 'बदलाव' के नाम पर ठगा हुआ महसूस हो रहा है। स्थिति इतनी बेकाबू होती जा रही है कि पंजाब के फिर से अंधकार के युग की बढ़ने लगा है। इसके अलावा कहा कि एक मॉडल वास्तव में हासिल किया गया है वह अराजकता का है, कानून और व्यवस्था का नहीं।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD