Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन विधान सभा की तरफ से हिमाचल प्रदेश सरकार के जल विद्युत प्रोजेक्टों पर वाटर सैस लगाने के फ़ैसले की निंदा बठिंडा शहर में 88.94 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पेड़ लगाएं और पानी बचाएं- जिलाधीश कोमल मित्तल जल के उपयोग में अपने व्यवहार में लाएं आवश्यक बदलाव: सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत

 

भारतीय हॉकी टीम विश्व कप के लिए ओडिशा पहुंची

Sports News, Hockey, Hockey Player, FIH World Cup, FIH World Cup 2023, FIH Odisha Hockey Mens World Cup, FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023, Indian Mens Hockey Team

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 27 Dec 2022

एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 से पहले भारतीय हॉकी टीम मंगलवार सुबह बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम का यहां जोरदार स्वागत किया गया। टीम राउरकेला के लिए रवाना होगी, जहां वह 13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर और राउरकेला में होने वाले विश्व कप के लिए अभ्यास करेगी।

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 13 जनवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में स्पेन के खिलाफ मैच से करेगी। यहां पहुंचने पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कप्तान हरमनप्रीत ने कहा, "हमने मैच की शुरूआत में गोल करने के लिए अपनी रणनीति को जारी रखने का फैसला किया है। 

हमें नहीं पता कि भारत में फिर से विश्व कप कब आयोजित किया जाएगा, इसलिए हमारा लक्ष्य इस विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ देना है।" भारतीय हॉकी टीम के उपकप्तान अमित रोहिदास ने कहा कि वह बहुत खुश हैं क्योंकि उनका गृह राज्य ओडिशा लगातार दूसरी बार हॉकी वल्र्ड कप की मेजबानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि टीम विश्व कप के लिए बेंगलुरु में अभ्यास कर रही थी और अब राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में नए टर्फ पर अभ्यास करेगी। रोहिदास ने कहा, "हम राउरकेला में स्पेन और इंग्लैंड के साथ आगामी मैचों में निश्चित रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमने इस विश्व कप में कदम दर कदम आगे बढ़ने का फैसला किया है। 

हमारा प्राथमिक लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचना है। फिर, हम अपने भविष्य की रणनीति तय करेंगे। एफआईएच ओडिशा हॉकी विश्व कप 2023 भुवनेश्वर-राउरकेला में स्पेन से भिड़ने के बाद, भारतीय हॉकी टीम 15 जनवरी को राउरकेला में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इसके बाद 19 जनवरी को वेल्स के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप डी मैच के लिए भुवनेश्वर जाएगी।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , FIH World Cup , FIH World Cup 2023 , FIH Odisha Hockey Mens World Cup , FIH Odisha Hockey Mens World Cup 2023 , Indian Mens Hockey Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD