Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

आईपीएल नीलामी 2023 : टूर्नामेंट के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन, एमआई ने ग्रीन को 17.5 करोड़ में खरीदा

IPL, IPL 2023, Sports News, Cricket, IPL Auction, IPL Auction 2023, IPL 2023 Auction, IPL Mini Auction, Sam Curran, PBKS, Punjab Kings, Ben Stokes, CSK, Cameron Green, Mumbai Indians, Indian Premiere League

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोच्चि , 23 Dec 2022

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए, जब पंजाब किंग्स ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए नीलामी में 18.50 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। करन के लिए एमआई, सीएसके, आरआर, एलएसजी और पीबीएसके के बीच जबरदस्त बोली लगाई थी, जो ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। हालांकि, पंजाब किंग्स को अंतत: इंग्लैंड का ऑलराउंडर मिल गया।

करन के बाद, ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरन ग्रीन पर भी फ्रेंचाइजी से बड़ी बोली लगाई गई और आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए, जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 17.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया। इस नीलामी से पहले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल में सबसे महंगे बिके थे। 

उन्हें 2021 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने साइन किया था। इस बीच, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को एलएसजी और एसआरएच के साथ कड़ी बोली लगाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में लिया। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर को 5.75 करोड़ में खरीदा और ओडियन स्मिथ और सिकंदर रजा को क्रमश: गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स ने 50-50 लाख रुपये में लिया। 

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन नहीं बिके। इससे पहले, इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) द्वारा 13.25 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी में पहले करोड़पति बने। ब्रूक के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को भी 8.25 करोड़ रुपये में अपने नाम किया।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि भारत के पूर्व टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को सीएसके ने उनके आधार मूल्य 50 लाख रुपये में साइन किया। इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (आधार मूल्य एक करोड़ रुपये) और दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव (आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये) नहीं बिके।

 

Tags: IPL , IPL 2023 , Sports News , Cricket , IPL Auction , IPL Auction 2023 , IPL 2023 Auction , IPL Mini Auction , Sam Curran , PBKS , Punjab Kings , Ben Stokes , CSK , Cameron Green , Mumbai Indians , Indian Premiere League

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD