Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई, कई देशों में बढ़े हैं मामले, भारत में कोविड-19 में सतत कमी : मनसुख मंडाविया

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Dec 2022

कोरोना वैश्विक महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश से आने वाले हवाई यात्रियों की 2 प्रतिशत कोविड-19 आरटीपीसीआर रेंडम सैंपलिंग ली जा रही है। हमें कोविड-19 वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज लगाकर, कोविड- प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सतर्क रहना चाहिए। 

गुरुवार को राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मैं सदन के सभी सदस्यों से इन प्रयासों में सहयोग चाहता हूं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले कई दिनों से दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है, लेकिन पिछले 1 साल से भारत के कोविड-19 में सतत कमी दर्ज होती दिख रही है। 

वर्तमान में प्रत्येक दिन औसतन 153 नए कोविड केस देश में दर्ज हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दुनिया में प्रतिदिन 5.87 लाख कोविड-19 केस दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जापान, साउथ कोरिया, अमेरिका, फ्रांस, ग्रीस, इटली जैसे देशों में कोविड-19 के केसों में और कोविड से मृत्यु की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। 

पिछले कुछ दिनों में चीन से भी कोविड-19 के नए केस और कोविड-19 से होने वाली मृत्यु की खबरें आ रही हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू से ही कोविड-19 महामारी का मैनेजमेंट किया है जिसके अच्छे परिणाम भी हमें मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर अभी तक 220.2 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन के टीके लगाकर कीर्तिमान रचा है। 

इसमें पात्रता वाली 90 फीसदी आबादी को दोनों टीके लग चुके हैं और 22.35 करोड़ आबादी को प्रिकॉशन डोज भी दिया जा चुका है। विश्व में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वैश्विक स्थिति पर नजर रख रहा है। कोविड-19 के बदलते वैरीएंट से सार्वजनिक स्वास्थ्य के सामने जो चुनौतियां पैदा हो रही है उस पर सरकार सतत कदम उठा रही है।

राज्यों को स्थानीय स्तर पर सामुदायिक निगरानी बढ़ाने के लिए और कोविड को नियंत्रित करने के लिए सलाह दी जा रही है। राज्यों को जनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाकर सभी केसों का जिनोम सीक्वेंसिंग करने की सलाह दी गई है जिससे अगर देश में कोई नया वेरिएंट आता है तो समय से उनकी पहचान कर, सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए कदम उठाया जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक आने वाले त्योहारों और नए साल को ध्यान में रखते हुए राज्यों को सतर्क रहकर लोगों का मास्क पहनना, हैंड सैनिटाइज करना, रेस्पिरेट्री हाइजीन का ध्यान रखना और सामाजिक दूरी बनाए रखने की जागरूकता लानी चाहिए। राज्यों को कोविड-19 की प्रिकॉशन डोज बढ़ाने पर और लोगों को प्रिकॉशन डोज की अहमियत के प्रति जागरूकता लाने का भी काम करना चाहिए। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी आज तक दुनिया के स्वास्थ्य और आजीविका को प्रभावित कर रही है। बीते 3 वर्षों के दौरान कोरोना के बदलते वैरिएंट ने वैश्विक स्वास्थ्य के लिए एक खतरा पैदा कर दिया है, जिसने लगभग हर देश को प्रभावित किया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तकनीकी सहायता के अलावा भारत सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष, इमरजेंसी कोविड-19 रिस्पांस पैकेज और आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्च र मिशन से राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करके राज्यों को कोविड-19 से लड़ने में लगातार सहायता प्रदान की है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD