Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

पर्यावरण संरक्षण भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग, जलवायु संरक्षण में भारत दुनिया में सबसे आगे : ओम बिरला

 Om Birla, Lok Sabha Speaker, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2022

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पर्यावरण संरक्षण को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा है कि जलवायु संरक्षण के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है। सोमवार को संसद भवन परिसर में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित परिबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए लोक सभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि भारत की विविधता इसकी ताकत है और हमारी यही शक्ति हमारे संविधान में निहित है। 

उन्होंने कहा कि अन्य लोकतांत्रिक देशों से अलग, भारत में लोकतंत्र हमारी परंपरा से जुड़ा है और हमारे जनजीवन का अंग रहा है। बिरला ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें वनों की सुरक्षा के साथ ही देश में वन क्षेत्र में वृद्धि के लिए भी कार्य करना चाहिए। 

उन्होंने यह भी कहा कि कानूनों को लागू करते समय अधिकारियों को उन लोगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए जिनका जीवन और आजीविका वनों पर निर्भर है। जलवायु संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए बिरला ने कहा कि जलवायु संरक्षण और प्रकृति की आराधना भारतीय संस्कृति और परंपरा के अभिन्न अंग रहे हैं और आज भारत जलवायु संरक्षण में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। 

अब दुनिया समझ गई है कि पर्यावरण संतुलन के लिए संतुलित जीवन शैली आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत के प्रयासों के कारण ही यह संभव हुआ है। लोक सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और वन प्रबंधन के बारे में होने वाले विधायी वाद-विवाद के बारे में अधिक जानकारी लें। इससे उन्हें नीतियों को समझने और उन्हें बेहतर ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Om Birla , Lok Sabha Speaker , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD