Sunday, 28 May 2023

 

 

खास खबरें 'रुसलान' टाइटल को लेकर सलमान खान के जीजा को कोर्ट का नोटिस कांग्रेस भारतीय संस्कृति से नफरत क्यों करती है, पवित्र सेंगोल को वॉकिंग स्टिक के रूप में संग्रहालय में रखा गया : अमित शाह 9 साल में नौकरियां छीनकर 'विश्वगुरु' बना भारत : मल्लिकार्जुन खड़गे ग्वालियर घराने और गोरखपुर का नाता सदियों पुराना : योगी आदित्यनाथ '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल पटियाला जिले में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती लुधियाना के साहनेवाल की बेटी और बेटे ने किया इलाके का नाम रोशन एमएलए की ओर से विशेष सम्मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं के नतीजों का ऐलान ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 85वें दिन हिसार जिला के हलका बरवाला पहुंची '9 साल 9 सवाल': मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल मुंबई डीआरआई ने 1500 करोड़ रूपए के मूल्य के मादक पदार्थो को नष्ट किया शतरंज: मैग्नस कार्लसन ने 2023 सुपरबेट रैपिड एंड ब्लिट्ज पोलैंड जीता जयपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का कहर नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए इमरान ने पाक सरकार को कहा शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की तैयारियां शुरू अली फजल ने 'कंधार' के सेट से जेरार्ड बटलर के साथ तस्वीरें की शेयर नया संसद भवन विवाद: अखिलेश यादव बोले, 'भाजपा ने मान लिया अब सत्ता सौंपने का समय आ गया' कार्तिक-कियारा स्टारर 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी, 29 जून को होगी रिलीज कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी से मिले सिद्दारमैया मलेशिया मास्टर्स : पीवी सिंधु, प्रणय सेमीफाइनल में, श्रीकांत क्वार्टर में बाहर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करना दिग्विजय की पुरानी आदत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना विश्व कप चैंपियन, काम न आई किलियन एम्बाप्पे की हैट्रिक

Sports News, Football, Doha, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022 Schedule, FIFA World Cup Results, Qatar World Cup, Qatar World Cup 2022, FIFA World Cup Qatar, FIFA World Cup Qatar 2022, Lionel Messi, Kylan Mbappe, Argentina, France, Argentina Vs France, Argentina Vs France Final

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुसैल/कतर , 18 Dec 2022

कतर में फीफा वल्र्ड कप 2022 के फाइनल मैच में अर्जेटीना की टीम पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व विजेता बन गई है। फाइनल में अर्जेटीना और फ्रांस के बीच बेहद की रोमांचक मुकाबला हुआ। पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अर्जेटीना 36 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना। 

लियोनल मेसी के लिए शायद ही इससे बेहतर विदाई और कुछ हो सकती थी। फाइनल में अर्जेटीना की जीत के साथ ही फ्रांस का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। पहला हाफ अर्जेटीना के नाम रहा तो दूसरा हाफ फ्रांस ने कमाल खेला। 90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने पर अर्जेटीना और फ्रांस के बीच मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। 

एक्स्ट्रा टाइम भी बड़ा ही मजेदार हुआ, एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में लियोनल मेसी ने गोल दागकर अर्जेटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। इसके कुछ ही देर बाद किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। 

इसके बाद विश्व कप का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला। लियोनल मेसी की अर्जेटीना ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया। अब बात पेनल्टी शूटआउट के रोमांच की करते हैं। सबसे पहले (1-0) फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पेल ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा । उसके बाद (1-1) अर्जेटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल दागा। 

फिर (1-1) फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेटीना के गोलकीपर ने रोक लिया। उसके बाद बारी अर्जेटीना की आई (2-1) पाउलो डीबाला ने गोल दाग दिया, फिर (2-1) फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए। पेनल्टी शूटआउट अर्जेटीना के लिए बहुत अच्छा रहा, अर्जेटीना के लीएंड्रो पेरेडस ने गोल दागकर स्कोर 3-1 कर दिया एक बार फिर मैच में उम्मीद जगी जब फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया। 

अब बारी थी फ्रांस के गोलकीपर की लेकिन अर्जेटीना के गोंजालो मोंटिएल (4-2) ने गोल दागकर अर्जेटीना को 36 साल बाद फीफा वल्र्ड कप का चैंपियन बना दिया। 90 मिनट में दोनों टीमों से 4 (2 अर्जेटीना/2 फ्रांस) गोल आए थे। पहले हाफ में अर्जेटीना रहा हावी तो दूसरे हाफ में फ्रांस ने कमाल दिखाया। 

अर्जेटीना के लिए फस्र्ट हाफ के 23वें मिनट में लियोनल मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने गोल दागे। वहीं, फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने 97 सेकेंड में 2 गोल दागकर स्कोर लाइन 2-2 से बराबर कर दी। एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी से और 81वें मिनट में फील्ड गोल दागा, और मैच को मजेदार बना दिया। 

उसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। यहां भी पहला हाफ बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में लियोनल मेसी ने गोल दागकर अर्जेटीना ने 3-2 से बढ़त बना ली। फिर किलियन एम्बाप्पे ने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए गोल किया। स्कोर 3-3 से बराबर हो गया। अंत में मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट के जरिए निकला और अर्जेटीना फीफा विश्व कप 2022 का चैंपियन बन गया।

दोनों ही टीमें इस फाइनल मुकाबले से पहले तक 2-2 बार वल्र्ड कप जीतने वाली टीमें थी, फीफा विश्व कप 2022 जीतने के साथ ही अर्जेटीना तीन बार विश्व कप जीतने वाली टीम बन चुकी है, इससे पहले अर्जेटीना ने 36 साल पहले आखिरी बार वल्र्ड कप जीता था और अब 36 साल बाद एक बार फिर अर्जेटीना को जश्न मनाने का मौका मिला है और यह जश्न बहुत बड़ा है।

 

Tags: Sports News , Football , Doha , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup 2022 Schedule , FIFA World Cup Results , Qatar World Cup , Qatar World Cup 2022 , FIFA World Cup Qatar , FIFA World Cup Qatar 2022 , Lionel Messi , Kylan Mbappe , Argentina , France , Argentina Vs France , Argentina Vs France Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD