Thursday, 18 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

मीत हेयर ने पैरा पावर लिफ्टिंग विश्व कप के पदक विजेताओं को दी मुबारकबाद

पंजाब के पैरा पावर लिफ़्टरों मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार ने जीते दो रजत और एक कांस्य पदक

Sports News, Indian Para Powerlifters, 12th Para Powerlifting World Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Dec 2022

संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में हुए पैरा पावर लिफ्टिंग विश्व कप में भारत के पैरा पावर लिफ़्टरों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन दिखाया। भारतीय टीम ने दो स्वर्ण, दो रजत और पाँच कांस्य पदकों के साथ कुल 9 पदक जीते। इसमें पंजाब के मनप्रीत कौर ने एक रजत और एक कांस्य और परमजीत कुमार ने एक रजत पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया।

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पदक जीतने वाले भारतीय खेल दल को मुबारकबाद दी। उन्होंने पंजाब के दोनों पावर लिफ़्टरों को बधाई देते हुये कहा कि मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ़ राज्य बल्कि देश का नाम रौशन किया। 

खेल मंत्री ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों की तरफ से कठिनाईयों के बावजूद अपनी हिम्मत, साहस और सख़्त मेहनत से आगे बढ़ते हुये दिखाया यह प्रदर्शन जहाँ लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है वहीं पैरा खिलाड़ियों और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रकाश स्तंभ की तरह है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार जहाँ पैरा स्पोर्टस को विशेष प्राथमिकता दे रही है और यह विश्वास दिलाती है कि पंजाब के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।

पंजाब के दोनों पावर लिफ्टर जालंधर के रहने वाले हैं। मनप्रीत कौर ने महिलाओं के 45 किलो वर्ग में एक रजत और एक कांस्य पदक जीते जबकि परमजीत कुमार ने 49 किलो वर्ग में एक रजत पदक जीता।

 

Tags: Sports News , Indian Para Powerlifters , 12th Para Powerlifting World Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD