Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

काशी तमिल संगमम: भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का सफल प्रयास होगा सिद्ध : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 16 Dec 2022

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी तमिल संगमम के माध्यम से सदियों बाद ये प्रयास किया है। ये प्रयास पूरे देश की भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का सफल प्रयास सिद्ध होगा। अमित शाह शुक्रवार को वाराणसी में काशी तमिल संगमम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि यह भारत की दो महान सांस्कृतिक धरोहरों के अद्भुत संगम है। कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी तमिल संगमम की कल्पना की पूर्णाहुति होने जा रही है। हालांकि ये पूणार्हुति नहीं है। ये शुरूआत है, भारतीय संस्कृति के दो उटुंग शिखर, तमिलनाडु की संस्कृति, दर्शन, भाषा, कला, ज्ञान और विश्व में जिसकी मान्यता है, ऐसी काशी की सांस्कृतिक विरासत के मिलन की शुरूआत है। 

कहा कि लंबे समय से हमारे देश की संस्कृतियों को जोड़ने का प्रयास नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री ने काशी तमिल संगमम के माध्यम से सदियों बाद ये प्रयास किया है। ये प्रयास पूरे देश की भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का सफल प्रयास सिद्ध होगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गुलामी के एक लंबे काल खंड में हमारी संस्कृति और विरासत को मलिन करने का प्रयास किया गया है। 

शाह ने कहा कि आजादी के बाद एक समय ऐसा आया, जब देश की सांस्कृतिक एकता में जहर घोलने का प्रयास किया गया। लेकिन अब समय आ गया है एक भारत श्रेष्ठ भारत की रचना करने का और वो भारत की सांस्कृतिक एकता से ही हो सकता है। मैं काशी वालों का धन्यवाद करना चाहता हूं, तमिलनाडु से आए हुए सभी भाई-बहनों का काशी वासियों ने मन से स्वागत किया है। 

तमिलनाडु वाले काशी को कभी भूल नहीं सकते। कहा कि हमें आनंद है कि भारत की आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काम किया है। मैं इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। भारत अनेक संस्कृतियों, भाषाओं, बोलियों और कलाओं से बना हुआ देश है। मगर, इन सबके बीच में बारीकी से देखें तो उसकी आत्मा एक है और वह भारत की आत्मा है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD