Tuesday, 28 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

भाजपा सरकार ने सड़क गड्ढामुक्त के नाम बजट का किया बंदरबांट : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 15 Dec 2022

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा की सरकार निर्माणकार्यों में भ्रष्टाचार हर दिन नए रिकार्ड बना रहा है। प्रदेश में सड़कों के निर्माण और गड्ढामुक्त सड़कों के नाम पर बजट का ऐसा बंदरबांट कभी नहीं हुआ था। इस सरकार में सड़क निर्माण की गुणवत्ता शून्य है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि निर्माण और निर्माण अनुरक्षण के नाम पर बजट की लूट हो रही है। इसी तरह से पिछले 6वर्षों से सड़कों के गड्ढामुक्त सड़क योजना में हजारों करोड़ रुपएं का बजट का बंदरबांट हो गया लेकिन सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुई हैं। 

सरकार गड्ढामुक्त सड़क अभियान की तारीखें बढ़ाती रही, सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कर पायी। आज भी प्रदेश की सड़के गड्ढों से भरी पड़ी है, जिससे हर रोज दुर्घटनाओं में लोगों की जानें जा रही हैं। कहा कि प्रदेश की सड़कों का हाल छोड़िए राजधानी लखनऊ की सड़कों की हालत भी खस्ता है। सरकार लखनऊ की सड़कों को भी ठीक नहीं कर पा रही है। 

सड़कें टूटी हैं, गड्ढे हैं। विक्रमादित्य मार्ग पर जहां माननीय न्यायाधीश, मुख्य सचिव और कई मंत्री रहते है, उस सड़क का भी बुरा हाल है। विभागीय निर्माणकार्यों के चलते खुदाई से सड़कें ऊंची नीची बनाकर छोड़ दी गई, जिसमें चलने पर गाड़ी झूले का अहसास कराती है। यही हाल लखनऊ की अन्य सड़कों का भी है।

उन्होंने कहा की जिलों में तो सड़क निर्माणकार्य में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। सड़क व अन्य निर्माणकार्यों में हो रहे घपले-घोटालों पर रोक लगाने के बजाय सरकार के मंत्री अपने नाम की पट्टिका लगाकर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीलीभीत में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क को लोगों ने हाथ से उखाड़ दिया। 

इससे पहले भी कई जगहों पर घटिया और फर्जी निर्माण की खबरे आ चुकी है। बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को सभी ने देखा है। किस तरह प्रधानमंत्री जी के उद्घाटन के दूसरे ही दिन एक्सप्रेस-वे टूट गया। इस निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की जांच आवश्यक है।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD