Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

तीन साल में सीपीजीआरएएमएस पर 60 लाख से ज्यादा शिकायतें आईं : डॉ जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System, CPGRAMS

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Dec 2022

तीन वर्षों के दौरान केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर 60 लाख से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कार्मिक डॉ जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ये शिकायतें 1 जनवरी, 2020 से 30 नवंबर, 2022 तक प्राप्त हुईं। 

उन्होंने कहा कि सरकार शिकायतों के समय पर और प्रभावी निपटान के प्रति संवेदनशील है और निपटान की गुणवत्ता की जांच करने के लिए सीपीजीआरएएमएस नागरिकों को पोर्टल पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। मंत्री ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण पर नागरिकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए सरकार ने एक फीडबैक कॉल सेंटर भी स्थापित किया है। 

यदि नागरिक शिकायत के निस्तारण से संतुष्ट नहीं हैं तो वे कॉल सेंटर के माध्यम से भी अपील दायर करवा सकते हैं। जनवरी 2021 से नवंबर 2022 के दौरान निपटाई गई 40,73,464 शिकायतों के खिलाफ 2,40,932 अपील दायर की गई हैं। मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने शिकायत निवारण अधिकारियों (जीआरओ) को संवेदनशील बनाने और शिकायतों को प्रभावी ढंग से संभालने की उनकी क्षमता को मजबूत करने के लिए कई उपाय किए हैं।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Centralised Public Grievance Redress and Monitoring System , CPGRAMS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD