Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

1,472 आईएएस, 864 आईपीएस और 1,057 आईएफएस अधिकारियों के पद खाली : डॉ जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2022

भारत में 1 जनवरी, 2022 तक कुल 1,472 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), 864 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और 1,057 भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के पद खाली थे। बुधवार को लोकसभा में राज्य मंत्री, कार्मिक, डॉ जितेंद्र सिंह के एक लिखित जवाब के अनुसार, आईएएस, आईपीएस और आईएफएस में अधिकारियों की स्वीकृत संख्या क्रमश: 6,789, 4,984 और 3,191 है।

उन्होंने कहा- सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम (सीएसएस) के तहत सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में उप सचिवों, निदेशकों, संयुक्त सचिवों, अतिरिक्त सचिवों और सचिवों के पदों को भरने के लिए सीएसएस के तहत विभिन्न सहभागी सेवाओं के अधिकारियों को इन पदों पर रखने के लिए पैनलबद्ध/प्रतिधारण पर विचार किया जाता है। 

इन अधिकारियों में से, जो प्रतिनियुक्ति के लिए अपना विकल्प देते हैं, इन पदों पर नियुक्तियों के लिए विचार किया जाता है। सिंह ने लिखित उत्तर में कहा कि रिक्तियों का होना और भरना एक सतत प्रक्रिया है और केंद्र सरकार का प्रयास है कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। 

उन्होंने कहा- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) हर साल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस में सीधी भर्ती के आधार पर रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित करता है। पदोन्नति कोटा में रिक्तियों को भरने के लिए, यूपीएससी द्वारा राज्य सरकारों के साथ चयन समिति की बैठकें आयोजित की जाती हैं।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के माध्यम से सीएसई-2021 तक आईएएस अधिकारियों की वार्षिक संख्या बढ़ाकर 180 कर दी है। उन्होंने कहा- इसके अलावा, सीएसई-2022 से सीएसई-2030 तक सीएसई के माध्यम से हर साल सीधी भर्ती वाले कअर अधिकारियों की भर्ती की सिफारिश करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। 

सीएसई के माध्यम से आईपीएस की भर्ती सीएसई-2020 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। 2022 में आईएफएस की संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई है।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD