Wednesday, 01 May 2024

 

 

खास खबरें पटियाला की महिला नेत्री आप छोड़ अकाली दल में हुई शामिल गरीबों के शिक्षित बच्चे ही अपने परिवार को गरीबी से मुक्ति दिला सकते हैं: सीएम भगवंत मान ट्रस्ट की लेबोरेट्रीयों से हर वर्ष 12 लाख से ज्यादा लोगों की हो रही जांच : डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय 18 वर्षों से कांग्रेस में सक्रिय ओमप्रकाश सैनी सहित 1000 ने भाजपा का दामन थामा मई दिवस पर Chandigarh-Punjab Union of Journalists ने बनाई मानव श्रृंखला अब पति, भाई या बेटा नहीं करेगा महिलाओं की वोट का सौदा पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए राज्य के डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और ऐसऐसपीज़ के साथ मीटिंग झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू मजीठा हल्के से होगी भारी जीत कांग्रेस नेताओं ने गुरजीत औजला के साथ मजीठा में की बैठक देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी होते हैं मजदूर मैं साधारण ग्रामीण, जिसका मुकाबला बड़े-बड़े धनाढ्यों के साथ:एन.के.शर्मा एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल को मानद कर्नल रैंक से किया गया सम्मानित पूर्व कांग्रेसी दलवीर गोल्डी के शामिल होने से संगरूर में ‘आप’ की स्थिति हुई और मजबूत मीत हेयर की चुनावी सभाओं में जुटने लगी भारी भीड़ उर्वशी रौतेला-आलिया भट्ट की मुलाक़ात का राज़! महान संगीतकार रविन्द्र जैन के नाम पर ग़ज़ल-शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का संकल्प किसानों का औजला को समर्थन लुधियाना में मेरी जीत से विश्वासघातियों के खिलाफ पूरे देश को संदेश जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जेल में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जीत सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना में डेरा डालूंगा : बाजवा

 

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को दोनों मुख्यमंत्री संविधानिक तरीके से सुलझाने पर राजी : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Maharashtra Karnataka Border, Maharashtra Karnataka Border Dispute
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Dec 2022

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर बुधवार को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री संविधानिक तरीके से विवाद को सुलझाने पर राजी हुए हैं। इसके अलावा कई मुद्दों पर भी सहमति बनी है।

अमित शाह ने बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद की समाप्ति और समाधान के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के बीच अच्छे माहौल में बातचीत हुई। दोनों मुख्यमंत्री ने सकारात्मक अप्रोच रखा है। उन्होंने कहा कि सभी में सहमति बनी है कि सीमा विवाद का हल रोड पर नहीं बल्कि संविधान सम्मत तरीके से हो सकता है।

अमित शाह ने कहा कि दोनों में सहमति हुई कि जब तक सुप्रीम कोर्ट का निर्णय नहीं आता कोई भी राज्य किसी जगह पर अपना दावा नहीं करेगा। दोनों राज्यों के 6 मंत्री यानी 3-3 मिलेंगे और विस्तार से चर्चा करेंगे कि इसका समाधान क्या हो सकता है। शाह ने कहा कि दोनों राज्यों में कुछ छोटे मुद्दे भी हैं, जो आमतौर पर राज्यों में देखे जाते हैं। ऐसे मुद्दों का निवारण भी ये 6 मंत्री मिलकर करेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री ने आगे कहा कि दोनों राज्यों में शांति बनी रहे और अन्य भाषा, यात्रियों और व्यापारियों को परेशानी ना हो इसके लिए एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की अध्यक्षता में दोनों राज्य एक कमिटी बनाने पर सहमत हुए हैं। ये कानून व्यवस्था को संविधान के हिसाब से ठीक रखने के लिए कार्य करेगी।

अमित शाह ने बताया कि दोनों के विवाद में फेक ट्विटर ने भी भूमिका निभाई है। बड़े नेताओं के नाम पर अकॉउंट बनाकर फैलाए गए। ये मामला गंभीर है। इससे दोनों तरफ की जनता की भावनायें उद्देलित होती है और फिर घटनाएं होती हैं। इसलिए ये भी तय किया गया है कि जहां जहां और जिसने ये काम किया है, उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा और जनता के बीच उन्हें एक्सपोज किया जाएगा।

अंत में शाह ने कहा कि दोनों राज्यों के विपक्षी नेताओं से गृह मंत्री होने के नाते अपील करता हूँ कि जो भी विरोध हो, लेकिन लोगों की भलाई के लिए सीमा विवाद को राजनीतिक मुद्दा ना बनाएं। जो कमिटी बनी है उसकी रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाए। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि दोनों राज्यों के विपक्षी जैसे एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव पक्ष इसमें सहयोग करेंगे की इसे राजनीतिक रंग ना दिया जाए।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Maharashtra Karnataka Border , Maharashtra Karnataka Border Dispute

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD