Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई 'गर्मी' का टीजर रिलीज, शख्स के सिविल सेवक बनने की कहानी मीडिया के लिए कम्युनिटी नोट्स पर काम कर रहा ट्विटर

 

भाजपा सरकार में किसान सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Dec 2022

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में यदि कोई सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार है तो वह किसान है। उन्होंने कहा कि झूठे दावों और सरकारी कुनीतियों से वे दुखी, बेहाल और परेशान हैं। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किए सभी वादे भुला दिए हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते वह अपनी जिंदगी से ही निराश हो चले हैं। 

सपा मुखिया ने एक बयान जारी कर कहा कि चुनाव से पहले किसान को सम्मान निधि के नाम पर जो धनराशि उसके खाते में भेजी गई, अब उसकी बाकायदा वसूली शुरू हो गई है। खुद प्रधानमंत्री ने साल 2022 तक किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था, अब पूछने पर कहा जाता है, यह आश्वासन कब दिया गया था? 

फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के मामले में भी किसान को धोखा मिला है। गन्ना किसानों को बकाया रकम अदा करने के नाम पर भी ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्ना पशु फसलें तो बर्बाद कर ही रहे हैं, किसानों की जान भी ले रहे हैं और मुख्यमंत्री के पास इसका कोई समाधान नहीं है, वह सिर्फ बयान दे देते हैं। 

कन्नौज के ताल ग्राम में किसानों को इस सर्दी में भी रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। झुंड के झुंड अन्ना मवेशी किसानों के खेतों को घूम-घूम कर चर रहे हैं और फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD