Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें तीसरा टी20 : आयरलैंड ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराया इंदौर हादसे में 36 की मौत, मंदिर से जुड़े 2 पर मामला दर्ज लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई

 

आप ने एमसीडी में बीजेपी के 15 साल के शासन का किया अंत

Election Special, New Delhi MCD Election, New Delhi MCD Election Result, MCD Election Result, MCD Election Result 2022, Aam Aadmi Party, MCD Results, MCD Results 2022, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party New Delhi, MCD Election, MCD Election 2022, New Delhi MCD Election 2022

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Dec 2022

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की चुनावी लड़ाई जीत ली है और भाजपा के 15 साल के शासन का अंत कर दिया। 126 वार्ड जीतने के बाद, आप आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 97 पर अटकी हुई है। 4 दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव की मतगणना जारी है। 250 के सदन में बहुमत के लिए कुल 126 सीटों की जरूरत है।

आधिकारिक रुझानों के मुताबिक, बीजेपी छह वाडरें में आगे चल रही है। कांग्रेस ने सात वार्ड जीते और तीन अन्य पर आगे चल रही है, जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे हैं। नगर निगम के 250 वाडरें के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

इस साल की शुरूआत में एमसीडी के फिर से एक होने के बाद यह पहला चुनाव था। चुनावों में केवल 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि मेयर 'आप' का होगा। उन्होंने कहा, भाजपा ने दिल्ली को कचरे से ढक दिया है, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोगों ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया था ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने।

 

Tags: Election Special , New Delhi MCD Election , New Delhi MCD Election Result , MCD Election Result , MCD Election Result 2022 , Aam Aadmi Party , MCD Results , MCD Results 2022 , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party New Delhi , MCD Election , MCD Election 2022 , New Delhi MCD Election 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD