Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी शीघ्र ही पूरी की जाएगी कर्मचारियों की जायज़ मांगें : डॉ. बलबीर सिंह पंजाब के पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘टूरिज़्म इन मिशन मोड’ के अंतर्गत चिंतन शिविर में भाग लिया अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका

 

अखिलेश यादव बोले, भाजपा जो सुविधाएं दे रही वे सब चुनाव तक के लिए

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनपुरी , 02 Dec 2022

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा कहा कि भाजपा अभी जो सुविधाएं दे रही है वो सिर्फ चुनाव तक सीमित हैं। अखिलेश शुक्रवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा जो सुविधाएं दे रही है वे सब चुनाव तक के लिए हैं। इस सरकार ने गरीबों को मिलावटी तेल, असुद्ध नमक बांटा है। उन्होंने पूछा भाजपा सरकार ने यहां मैनपुरी क्षेत्र में कौन सड़क और पुल बनाया है? उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से नहीं अधिकारियों से वोट मांग रही है, क्योंकि उसे पता है कि जनता उसे वोट नहीं करेगी। भाजपा ने मैनपुरी के लिए कोई काम नहीं किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र नेताजी और शिवपाल यादव का बनाया हुआ क्षेत्र है। यहां के हर परिवार से नेताजी और समाजवादी पार्टी का सीधा संबंध रहा है। यहां के लोगों को नेताजी अपना परिवार माना, नेताजी जसवंत नगर के हर गांव और गांव के लोगों के नाम जानते थे।

कहा कि नेताजी जमीन से संघर्ष कर ऊंचाई पर पहुंचे। वे लोगों के दुख, दर्द और तकलीफ को समझते थे। उन्हें जब भी मौका मिला तो उन्होंने गरीबों और किसानों के लिए फैसले लिए। नेताजी देश में पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने किसानों का 10 हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया। इससे पहले किसी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया था। 

तब 10 हजार रुपए की रकम बहुत बड़ी मानी जाती थी। इसी तरह से नेता जी ने चुंगी व्यवस्था को समाप्त किया। चुंगी के चलते किसान और व्यापारी बहुत परेशान किए जाते थे। कहा कि देश की रक्षामंत्री पद पर रहते हुए नेता जी ने जवानों के सम्मान के लिए बड़ा काम किया। उन्होंने शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का नियम बनाया। 

उससे पहले शहीद जवानों के घर सिर्फ टोपी और बेल्ट जाती थी। अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने हम लोगों को समाजवाद का जो रास्ता दिखाया उसी रास्ते पर चलकर हम लोगों की मदद करना चाहते हैं। नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को जिंदा किया। समाजवादी आंदोलन से ही हम गरीबों और किसानों की मदद कर पायेंगे। नेताजी ने जो विरासत में दिया है उसे हम लोग ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD