Monday, 20 March 2023

 

 

खास खबरें सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर शेख हसीना ने भारत को चिट्टागोंग, सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की तेरह साल से मैंने अपना प्लान नहीं बदला है : मिचेल स्टार्क पीएम और ममता बनर्जी के बीच राहुल की छवि खराब करने का सौदा : अधीर रंजन चौधरी अंगद बेदी जल्द ही नानी के साथ साउथ फिल्म में करेंगे डेब्यू

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया

Crime News, Crime News World, Goldy Brar, Goldy Brar Arrest, Goldy Brar Detained, Goldy Brar Latest News, Goldy Brar FBI, Goldy Brar FBI Monitoring, Goldy Brar Arrest News, Goldy Brar News Today, Goldy Brar News, Goldy Brar California, Sidhu Moose Wala, Sidhu Moose Wala Murder Case, Sidhu Moose Wala Murder Case Update, Balkaur Singh, Sidhu Moose Wala Goldy Brar, Who Is Goldy Brar

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कैलिफोर्निया , 02 Dec 2022

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कथित मास्टरमाइंड गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बराड़ कनाडा से अमेरिका चला गया था, जहां वह 2017 से रह रहा था। 

उसने गिरोह की ओर से 29 मई को मूसेवाला की निर्मम हत्या की जिम्मेदारी ली थी। गुजरात में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा, "यह पक्की खबर है और राज्य का मुखिया होने के नाते मैं कहता हूं कि कनाडा का गैंगस्टर गोल्डी बराड़, जो असामाजिक गतिविधियों में लिप्त था और ऐसी गतिविधियों को फंडिंग करने में शामिल था, अमेरिका में हिरासत में लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष मामला उठाने के बाद पंजाब पुलिस ने हाल ही में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया था। गुरुवार को मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब सरकार से बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली किसी भी सूचना के लिए कम से कम 2 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा करने की अपील की थी।

उन्होंने कहा, "हाल ही में एक पंजाबी युवक एक महिला की हत्या कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। नतीजतन, उसे छह दिनों में गिरफ्तार कर लिया गया। मैं सरकार को टैक्स के रूप में साल में 2 करोड़ रुपये देता हूं। 

फिर भी अगर सरकार इतनी रकम इनाम के तौर पर नहीं दे पाती है तो मैं अपनी जेब से देने को तैयार हूं, भले ही इसके लिए मुझे अपनी जमीन बेचनी पड़े। मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि सरकार द्वारा इनाम की घोषणा की जाए।" श्री मुक्तसर साहिब का रहनेवाला बराड़ 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा गया था।

वह पिछले महीने डेरा सच्चा सौदा फॉलोअर की हत्या में भी एक प्रमुख साजिशकर्ता था। मूसेवाला की हत्या को छह शार्पशूटरों ने अंजाम दिया था और उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया गया था और दो को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

 

Tags: Crime News , Crime News World , Goldy Brar , Goldy Brar Arrest , Goldy Brar Detained , Goldy Brar Latest News , Goldy Brar FBI , Goldy Brar FBI Monitoring , Goldy Brar Arrest News , Goldy Brar News Today , Goldy Brar News , Goldy Brar California , Sidhu Moose Wala , Sidhu Moose Wala Murder Case , Sidhu Moose Wala Murder Case Update , Balkaur Singh , Sidhu Moose Wala Goldy Brar , Who Is Goldy Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD