Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अनिल विज ने मॉरिशस दौरे के दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से की मुलाकात पी.आई.एस. के रैज़ीडैंशियल खेल विंग्स के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से: मीत हेयर आयुर्वेद जीने की कला, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक सहित वेलनेस सेंटर पर भी मिलेगा आयुर्वेद को बढ़ावा -डॉ बलबीर सिंह सेहत मंत्री पंजाब कृषि मंत्री धालीवाल द्वारा फील्ड अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के असली आंकड़े जल्द पेश करने के आदेश राज्य सरकार ने अब तक 27,042 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं: भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित वाटर सैस का मुद्दा उठाया कार्लोस अल्काराज मियामी ओपन के क्वार्टरफाइनल में ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को शामिल करने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट लियोनल मैसी का 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल, अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से रौंदा राघव चड्ढा की शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा गईं परिणीति चोपड़ा रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्टूबर को होगी रिलीज पीएम नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार का तंज, कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा विराट कोहली ने 2016 सत्र में टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा को बदला : आकाश चोपड़ा आईपीएल 2023 : जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा अगले एक-दो दिन में : रोहित शर्मा पार्टी की रैलियों में सक्रिय रूप से भाग लूंगा : बसवराज बोम्मई मियामी ओपन : मार्टिना ट्रेविसन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची एलेना रिबाकिना देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल : मंत्री अश्विनी वैष्णव यूरो 2024 क्वालीफायर : स्कॉटलैंड ने स्पेन को चौंकाया

 

यूएसए क्रिकेट वेस्टइंडीज के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की सह-मेजबानी करेगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, USA Cricket, ICC Mens T20 World Cup, ICC Mens T20 World Cup 2024

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 30 Nov 2022

यूएसए क्रिकेट 2024 में प्रमुख क्रिकेट आयोजन आईसीसी टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह टूर्नामेंट दो तरह से ऐतिहासिक होगा। यूएसए न केवल एक वैश्विक कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहा है, बल्कि पहली बार एक प्रतिभागी के रूप में भी क्वालीफाई कर चुका है। 

आईसीसी टी20 वल्र्ड कप के 2024 संस्करण में यूएसए सहित एक दर्जन से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। यूएसए में टूर्नामेंट आयोजित करने के आईसीसी के फैसले का उद्देश्य महाद्वीप में खेल को बढ़ावा देना और अगली पीढ़ी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करना है। यूएसए 1965 में आईसीसी का एसोसिएट सदस्य बना और तब से खेल धीरे-धीरे बढ़ रहा है और पिछले 10 वर्षों में इसने तेजी से प्रगति की है। 

2019 में एकदिवसीय खेलने वाले राष्ट्र के रूप में दर्जा प्राप्त करना एक प्रमुख मुकाम था। अंतरिम सीईओ, विनय भीमजियानी ने आईसीसी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "मैं इस घोषणा से बिल्कुल रोमांचित हूं। यूएसए क्रिकेट इस आयोजन को एक अनूठा अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका की धरती पर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतिभाओं की प्रदर्शनी एक स्प्रिंगबोर्ड की तरह काम करेगी। 

भविष्य के विकास के लिए इस देश में खेल को आगे बढ़ाना जरूरी है। दुनिया के सबसे बड़े मीडिया बाजार में दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल का आगमन अभूतपूर्व मूल्य और मनोरंजन प्रदान करेगा।" चेयरमैन डॉ अतुल राय ने कहा कि आईसीसी के फैसले से एसोसिएशन बेहद खुश है। यह आयोजन न केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देगा बल्कि भविष्य की प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए नए रास्ते खोलने के लिए आईसीसी के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा। 

टूर्नामेंट क्रिकेट को मुख्यधारा की स्थिति में ले जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में क्रिकेट के विश्व कप का आयोजन लॉस एंजेलिस में 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने की संभावनाओं को और बढ़ाएगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , USA Cricket , ICC Mens T20 World Cup , ICC Mens T20 World Cup 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD