Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

मोगादिशू में होटल में 20 घंटे से जारी मुठभेड़ खत्म, 15 की मौत

Crime News World, Crime News, Mogadishu, Somali Security Forces, Somali Police Force

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगादिशू , 29 Nov 2022

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक होटल में 20 घंटे से अधिक समय से चली आ रही सेना की घेराबंदी को समाप्त हो गई है। इस दौरान 6 हमलावरों सहित कम से कम 15 लोग मारे गए। यह जानकारी सोमालिया के सुरक्षा बलों ने दी है। सोमाली पुलिस बल के प्रवक्ता सादिक दुदिशे ने सोमवार को कहा कि अल-शबाब के पांच हमलावरों को गोली मार दी गई, एक ने मोगादिशु में विला रोजा होटल पर रविवार को रात 8 बजे हमला करने के बाद खुद को उड़ा लिया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "दुदिशे ने कहा कि, हमले में आठ नागरिक और एक सैनिक मारे गए और पांच घायल हो गए।"उन्होंने मोगादिशु में एक टेलीविजन समाचार चैनल को बताया, "होटल से साठ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।"पुलिस ने कहा कि भारी सुरक्षा वाला होटल वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के लिए एक लोकप्रिय स्पॉट है। 

हमले के समय होटल के अंदर तीन मंत्री थे। यह स्पष्ट नहीं था कि चरमपंथी राष्ट्रपति भवन के पास स्थित अत्यधिक सुरक्षित होटल में कैसे घुसे, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमलावरों के अंदर घुसने से पहले उन्होंने होटल के गेट पर गोलियों की आवाज सुनी। अल-शबाब, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित सरकार को गिराने के लिए लगभग दो दशक से विद्रोह को छेड़ा है, ने नवीनतम हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके लड़ाके होटल के अंदर अधिकारियों की एक सभा को निशाना बना रहे थे।

मई में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद से अल-शबाब द्वारा होटल पर किया गया यह तीसरा हमला है। अगस्त में आतंकवादियों ने हयात होटल में 30 घंटे तक चली घेराबंदी में 21 लोगों की हत्या कर दी थी और अक्टूबर में दक्षिणी शहर किसमायो में तवाकल होटल पर हमला किया था, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।

अल-शबाब चरमपंथी समूह को 2011 में मोगादिशु से बाहर खदेड़ दिया गया था, लेकिन यह अभी भी हमले करने, सरकारी प्रतिष्ठानों, होटलों, रेस्तरां और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने में सक्षम है।

 

Tags: Crime News World , Crime News , Mogadishu , Somali Security Forces , Somali Police Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD