Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पूरे गुजरात में परिवर्तन की लहर चल रही : भगवंत मान

भाजपा की महंगाई-बेरोजगारी की चक्की में पिस रहे लोग, हर वर्ग अब चाह रहा छुटकारा - मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वडोदरा , 28 Nov 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि गुजरात में हर जगह परिवर्तन की लहर चल रही है। नौजवान-किसान, महिलाएं और कर्मचारी वर्ग सभी भाजपा सरकार से बेहद नाराज हैं। सभी वर्ग के लोग इस बार गुजरात में परिवर्तन चाह रहे हैं।मान ने कहा कि गुजरात के लोगों को इस बार भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार की नहीं आम आदमी पार्टी की नई इंजन वाली सरकार चाहिए। 

भाजपा के दोनों इंजन अब पुरानी हो चुके हैं। भाजपा के इंजन में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की गंदगी भर चुकी है।सोमवार को भगवंत मान चुनाव प्रचार के लिए वडोदरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने बालासिनोर लुनावाडा और दाकोर के विभिन्न क्षेत्रों में आप उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो किया और लोगों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।

रोड शो के दौरान लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि चुनाव में सिर्फ दो दिन बाकी है। अब भाजपा वाले आपको पैसे का लोभ लालच देंगे, लेकिन इस बार उनके चक्कर में फंसना नहीं है। इस बार अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट करना है। मान ने कहा कि भाजपा की महंगाई और बेरोजगारी की चक्की में आम लोग पीस रहे हैं। 

लोगों के पास पहले अच्छे विकल्प नहीं थे इसलिए उन्हें लगातार 27 साल से भाजपा का कुशासन झेलना पड़ रहा था। इस बार आम आदमी पार्टी के रूप में आम लोगों को एक अच्छा विकल्प मिल गया है। इसलिए इस बार सभी वर्ग के लोग भाजपा से छुटकारा चाह रहे हैं।मान ने नौजवानों के उत्साह की तारीफ की और कहा कि इस पीढ़ी का नाम गुजरात के इतिहास में लिखा जाएगा।

हर जगह नौजवानों ने ही हमेशा सत्ता का तख्तापलट किया है। इस बार गुजरात के नौजवान भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे और लोगों को भ्रष्टाचार, महंगाई बेरोजगारी और कुशासन से मुक्ति दिलाएंगे।मान ने पंजाब और दिल्ली की 'आप' सरकार का जिक्र किया और कहा कि हमने पंजाब और दिल्ली में आम लोगों के लिए बिजली मुफ्त की। बेहतर इलाज के लिए जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक खोले।

पंजाब में हमने सरकार बनने के मात्र 6 महीने के भीतर 20,000 से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी दी और करीब 10,000 कच्चे कर्मचारियों की नौकरी पक्की कर दी। गुजरात में भी आम आदमी पार्टी को एक मौका दें हम यहां भी ये सब करके दिखाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD