Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

केजरीवाल के लिए राजनीति में कोई भी सगा नहीं, उनके तीन यार हैं दारु, घोटाला और भ्रष्टाचार : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Nov 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं और पदयात्राओं के माध्यम से जनसंपर्क अभियान किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित 16 भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज लगभग 60 जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए राजनीति में कोई भी सगा नहीं है, उनके केवल तीन यार है-दारु, घोटाला और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता देख रही है कि केजरीवाल सरकार ने शराब पॉलिशी में घोटाला किया और घोटाले का प्रमाण है कि उन्हें पॉलिशी वापस लेनी पड़ी। 

इसी तरह स्कूल रुम बनाने में घोटाला किया, जलबोर्ड में घोटाला किया और यहां तक कि बिजली सब्सिडी देने तक में घोटाला किया। आगे अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार तो केजरीवाल सरकार की पहचान बन गया है और जेल में बंद उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन इस भ्रष्टाचार के प्रतीक बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम चुनाव दिल्ली की जनता के पास भ्रष्टाचार अंत करने का मौका है और मेरा विश्वास है कि दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी को नाकारेंगे।

पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव दिल्ली का भाग्य उदय करने वाला चुनाव है। दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने लगातार पिछले 15 सालों से दिल्ली की जनता की जिस तरह से सेवा की है और जिस तरह से आम जनता की मदद की है। उससे प्रभावित होकर दिल्ली की जनता भाजपा को चौथी बार भी सेवा का मौका देगी। 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार का फायदा आज हर उत्तराखंडवासी उठा रहे हैं, ठीक वैसे ही दिल्ली में भी होने वाला है।आगे पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर डबल इंजन की सरकार क्या है। जब केंद्र सरकार किसी झुग्गीवासियों को सुविधा पहुंचाने के लिए योजना बनाएं, तो उस योजना का लाभ सीधा लाभार्थियों को मिले, इसको सुनिश्चित करती है। 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में शिक्षा नहीं बल्कि शराब बांटने का काम कर रही है जो कि पिछले आठ सालो में केजरीवाल पहले मुख्यमंत्री होंगे। जिन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को राजनीतिक द्वेष से दिल्ली में लागू ना करके दिल्ली वासियों को योजना से वंचित रखा।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD