Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका!

 

हुड्डा ने माता मनसा देवी मंदिर के हवन यज्ञ में डाली आहुतियां

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा माता मनसा देवी मंदिर परिसर में आयोजित घट स्थापना में पूजा-अर्चना करते हुए।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला , 16 Oct 2012

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने अश्विन नवरात्र के  प्रथम दिन आज श्री मनसा देवी पूजा स्थल  बोर्ड में जाकर पूजा-अर्चना की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी आशा हुड्डा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर की यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के साथ घट स्थापना करवाई और हवन यज्ञ में  आहुतियां डाली। बाद में मुख्यमंत्री ने मंदिर में माता मनसा देवी के चरणों में शीश नवाया और आर्शीवाद लिया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रों की लोगों को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज नवरात्र का पहला दिन है और यह नौ देवियों का अलग-अलग दिनों का उत्सव है। उन्होंने कहा कि दुष्टात्माएं समाज से जाएं और अच्छे लोग समाज में आएं तथा लोग मिल-जुल कर रहें। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लायन्स क्लब पंचकूला द्वारा भारतीय समाज कल्याण परिषद के सहयोग से आयोजित एक रक्तदान शिविर का उदघाटन भी किया। 

पत्रकारों से बात करते हुए हुड्डा ने कहा  कि सरकार श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल का विस्तार करवा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरोवर का निर्माण करवा रही है। इस अवसर पर उन्होंने पूजा स्थल बोर्ड परिसर में 6 एकड़ भूमि  में  गौशाला बनवाने की घोषणा की, ताकि यहां पर इस गौशाला में गऊओं की सेवा की जा सके।  एक प्रश्न  के उत्तर में हुड्डा ने बताया कि विकलांग एवं वृद्ध लोगों की सुविधा के लिए बोर्ड द्वारा गोल्फ क्लब के  सहयोग से गोल्फ कोर्स की व्यवस्था की गई है। कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा कि लोगों में चेतना आई है। सरकार ने कन्न्याओं के उत्थान के लिए योजनाएं लागू की हैं और सुविधाएं प्रदान की हैं। जिसके फलस्वरूप प्रदेश में 0 से 6 आयु वर्ग के बच्चों के लिंगानुपात में  सुधार हो रहा है।  भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक खेमका के सम्बंध में सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसी का पक्ष नहीं ले रही है। कोताही बर्दाश नहीं की जाएगी तथा जो भी दोषी पाया गया उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव को इस मामले को देखने को कहा गया है। 

 

Tags: Bhupinder Singh Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD