Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विकास को बढ़ावा देने के लिए आयुष क्षेत्र में सुधार की बात की

आयुष मंत्रालय के सहयोग से 6वें सीआईआई आयुष संगोष्ठी 2022 का आयोजन किया गया

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Nov 2022

आयुष मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में 6वें सीआईआई आयुष संगोष्ठी 2022 का आयोजन किया गया। केंद्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार से आयुष मंत्रालय अपने नागरिकों को समग्र स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा देखभाल प्रदान करके 'न्यू इंडिया' के सपने को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

अपने उद्घाटन भाषण में श्री सोनोवाल ने कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में आयुष बाजार अब 03 बिलियन डॉलर से 18 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हम एक अत्यधिक ग्रहणशील माहौल को देख रहे हैं, जहां स्वास्थ्य देखभाल में आयुष प्रणालियों को व्यापक रूप से मान्यता प्रदान की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि अनुसंधान रणनीतियों, अभ्यास प्रकृति और शिक्षा में अनेक सुधार किए जा रहे हैं, जो इस क्षेत्र को विकासित करने मेंसहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश के युवाओं को आयुष प्रणालियों के बारे में गहराई से अध्ययन करना चाहिए।श्री वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष मंत्रालय ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि आयुष मंत्रालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से आयुष प्रणाली के लिए बहुत बेंचमार्क स्थापित किए गए हैं। 

ये बेंचमार्क सभी हितधारकों, विशेष रूप से आयुष प्रणालियों से संबंधित उद्योगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।श्री प्रमोद कुमार पाठक, विशेष सचिव,आयुष मंत्रालय ने व्यापार में सुगमता के लिए नियामक रूपरेखा पर एक पूर्ण सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि व्यापार में सुगमता का पहला महत्वपूर्ण पहलू विचार-विमर्श है और यह कार्य आयुष मंत्रालय में बहुत दृढ़ता के साथ किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विभागों के साथ मिलकर काम कर रहा है और उनसे प्राप्त इनपुट हमारे रोडमैप में प्रभावी रूप से शामिल किए गए हैं।6वें सीआईआई आयुष संगोष्ठी, 2022 का आयोजन आयुष मंत्रालय के सहयोग से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा किया गया। इस आयोजन में आयुष प्रणाली के प्रमुख हितधारकों ने नियामक रोडमैप, आयुष क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास, ब्रांडिंग, प्रचार और विपणन जैसे विषयों पर चर्चा की।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD