Sunday, 01 October 2023

 

 

खास खबरें राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की एलपीयू द्वारा 120 इनोवेटिव टीमों के साथ 'गेटवे टू स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2023' आयोजित जेल लैंड में जंगल बन चुका शहीद भगत,राजगुरु व सुखदेव का पार्क : वीरेश शांडिल्य चंडीगढ़ भाजपा परिवार लगातार बढ़ता हुआ: अरूण सूद कौन है राज शांडिल्य के विकी विद्या? टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा आयुष्मान भव अभियान के तहत- ब्लाक खुईखेड़ा में लोगों को दिलाई अंगदान करने की शपथ मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला सांबा के विकासात्मक परिदृश्य की समीक्षा की ऋषि कुल बैंगलोर के श्री श्री गुरुनाथ मोक्ष ने उपराज्यपाल से भेंट की महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश की संयुक्त समिति ने उपराज्यपाल से भेंट की मेयर एसएमसी, अध्यक्ष हिंदी कश्मीरी संगम ने उपराज्यपाल से भेंट की सचिव खेल परिषद ने दक्षिण कश्मीर में जनजातीय क्षेत्रों का दौरा किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

मध्यप्रदेश में दाखिल हुई भारत जोड़ो यात्रा, जोरदार स्वागत

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Bharat Jodo Yatra, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मध्यप्रदेश , 23 Nov 2022

कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई। इस यात्रा के बोदरली गांव पहुंचने पर जोरदार व परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। राहुल गांधी की यात्रा का काफिला बुधवार की सुबह महाराष्ट्र के जलगांव जामोद से रवाना हुआ था। बोरदली पहुंचने पर राहुल गांधी की आरती उतारी गई। 

यहां परंपरागत तरीके से उनका स्वागत किया गया। बंजारा लोक नृत्य कलाकार रीना नरेंद्र पवार ने लोक नृत्य पेश कर अगवानी की। पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने स्वागत करते हुए कहा कि यात्रा को सबसे ज्यादा जनसमर्थन मध्यप्रदेश में मिलेगा। राहुल गांधी की यात्रा के साथ पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा तमाम नेता साथ चल रहे है।

ज्ञात हेा कि राज्य में राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, इंदौर, उज्जैन व आगर से होकर गुजरने वाली है। इस यात्रा के लिए अलग-अलग थीम बनाई गई है। एक-एक दिन को बलिदानी सम्मान यात्रा, अन्नदाता सम्मान यात्रा, श्रम शक्ति सम्मान यात्रा, दिव्यांग सम्मान यात्रा, वरिष्ठ जन सम्मान यात्रा, प्रबुद्ध जन सम्मान यात्रा, व्यापार जगत सम्मान यात्रा, नारी सम्मान यात्रा, जय जवान यात्रा, खिलाड़ी सम्मान यात्रा, कला सम्मान यात्रा, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान यात्रा और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में मनाया जाएगा।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Bharat Jodo Yatra , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD