Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

फीफा विश्व कप : इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से रौंदा, साका ने दागे 2 गोल

Sports News, Football, Doha, FIFA World Cup in Qatar, FIFA World Cup 2022, FIFA World Cup 2022 Schedule, FIFA World Cup Results, Qatar World Cup, Qatar World Cup 2022, FIFA World Cup Qatar, FIFA World Cup Qatar 2022,England, Iran

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कतर , 21 Nov 2022

कतर के खलीफा इंटरनेशन स्टेडियम में सोमवार को खेले गए फीफा विश्व कप 2022 के मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 6-2 से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड की ओर से बुकायो साका (43वें, 62वें मिनट), जूड बेलिंघम (35वें मिनट), रहीम स्टर्लिग (45 प्लस 1 मिनट), मार्कस रशफोर्ड (71) और जैक ग्रिलीश (89वें मिनट) गोल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। 

वहीं, ईरान की ओर से मेहदी तरेमी (65वें और 90 प्लस 13वें मिनट) ने दो गोल दागे। पहले हाफ की शुरुआत करते हुए ईरान की टीम को जोरदार झटका लगा, क्योंकि उनके नियमित गोलकीपर अली रजा चोट लगने के कारण मैदान से बाहर हो गए, जबकि उनकी जगह हुसैन हुसैनी को मैदान पर बुलाया गया। 

इंग्लैंड इस बात का फायदा उठाते हुए एक के बाद एक तीन गोल किया। इंग्लैंड के लिए 35वें मिनट में गोल की शुरुआत जूड बेलिंघम ने की। इसके बाद, बुकायो साका ने 43वें मिनट और रहीम स्टर्लिग (45 प्लस 1 मिनट) ने गोल करके, इंग्लैंड को पहले हाफ तक 3-0 की बढ़त दिला दी। 

दूसरी तरफ, अतिरिक्त समय मिलने के बावजूद ईरान अटैक करने में पूरी तरह से विफल रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत में साका ने 62वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके इंग्लैंड को 4-0 से मजबूती प्रदान की। थोड़ी देर बाद, ईरान ने भी 65वें मिनट में मेहदी तरेमी की मदद से अपना खाता खोला और स्कोर को 4-1 कर दिया। 

लेकिन इंग्लैंड के मार्कस रशफोर्ड (71वें मिनट) और जैक ग्रिलीश (89वें मिनट) द्वारा बैक टू बैक गोल ने इंग्लैंड को 6-1 से आगे करने में मदद की। वहीं अंतिम सिटी बजने से पहले, ईरान के लिए दूसरा गोल तरेमी (90 प्लस 13वें मिनट) ने ही फाउल के माध्यम से किया, जिससे इंग्लैंड ने यह मैच 6-2 से आसानी से अपने नाम कर लिया।

 

Tags: Sports News , Football , Doha , FIFA World Cup in Qatar , FIFA World Cup 2022 , FIFA World Cup 2022 Schedule , FIFA World Cup Results , Qatar World Cup , Qatar World Cup 2022 , FIFA World Cup Qatar , FIFA World Cup Qatar 2022 , England , Iran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD