Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी में 5 की मौत, 25 घायल

Crime News World, Crime News, Denver, Shooting, Nightclub Shooting, US Nightclub Shooting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेनवर , 21 Nov 2022

अमेरिकी राज्य कोलोराडो में एक समलैंगिक नाइट क्लब के भीतर एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की। इससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात कोलोराडो स्प्रिंग्स शहर के क्लब क्यू में हुई, जो राज्य की राजधानी डेनवर से करीब एक घंटे की दूरी पर स्थित है। 

यह जानकारी कोलोराडो स्प्रिंग्स पुलिस विभाग ने दी। पुलिस ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी आधी रात को मौके पर पहुंचे और आरोपी 22 वर्षीय एंडरसन ली एल्ड्रिच को हिरासत में ले लिया गया। कोलोराडो स्प्रिंग्स के पुलिस प्रमुख एड्रियन वास्केज ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एल्ड्रिच ने राइफल के साथ क्लब में प्रवेश करते ही गोलीबारी शुरू कर दी। 

प्रारंभिक साक्ष्य संकेत मिलता है कि संदिग्ध ने क्लब क्यू में प्रवेश किया और तुरंत अंदर के लोगों पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने कहा, क्लब के अंदर दो लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की। इससे अन्य कई लोगों की जान बच गई। हम उनका धन्यवाद करते हैं। घटनास्थल से दो आग्नेयास्त्र बरामद हुए हैं और माना जा रहा है कि हमलावर ने लंबी राइफल का इस्तेमाल किया था।

बीबीसी ने बताया कि क्लब उस समय एक डांस पार्टी की मेजबानी कर रहा था। ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस मनाने के लिए रविवार शाम को एक प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई थी। इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रविवार को कहा कि अमेरिका में एक और समुदाय बंदूक की हिंसा से बिखर गया है।

बंदूक हिंसा का हमारे देश में एलजीबीटीक्यू समुदायों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ना जारी है और हिंसा के खतरे बढ़ रहे हैं। ऐसे स्थानों को कभी भी आतंक और हिंसा के स्थानों में नहीं बदलना चाहिए हम नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते और हमें नहीं करना चाहिए। बाइडेन ने इस प्रकार की हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों का आग्रह किया। 

कोलोराडो स्प्रिंग्स के मेयर जॉन सुथर्स ने एक बयान में इस घटना को एक त्रासदी बताया। कोलोराडो के गवर्नर जारेड पोलिस, जो समलैंगिक हैं, ने उन बहादुर व्यक्तियों की प्रशंसा की, जिन्होंने बंदूकधारी को रोका, जिससे कई अन्य लोगों की जान बच गई। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, कोलोराडो एलजीटीबीक्यू समुदाय और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ खड़ा है। 

गौरतलब है कि 2016 में फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में पल्स गे क्लब में हुई गोलीबारी में 49 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हो गए थे। एक स्वंयसेवी संगठन ने गन वायलेंस आर्काइव द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार बताया कि अमेरिका में बंदूक हिंसा से अब तक लगभग 40 हजार लोगों की जान चली गई है।

 

Tags: Crime News World , Crime News , Denver , Shooting , Nightclub Shooting , US Nightclub Shooting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD