Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे की पीठ में छुरा घोंपा : सीएम मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, Arvind Kejriwal

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Nov 2022

दिल्ली के एमसीडी चुनाव को लेकर भाजपा रविवार को जगह-जगह विजय संकल्प रोड शो कर रही है। इसमें देशभर के बड़े भाजपा नेता शामिल हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार और सभा को संबोधित किया। 

अपने संबोधन में मनोहर लाल खट्टर ने केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि "इस आदमी ने अन्ना हजारे के पीठ में छुरा घोंपकर उनको वापस भेज दिया और खुद सत्ता पर काबिज होकर बैठ गया। 

इनकी कुछ काबिलियत नहीं है सरकार में आने की। यह सरकार में सिर्फ राजनीति करता है, लेकिन राज करना नहीं आता।"दिल्ली के नरेला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक धोखा अन्ना हजारे के साथ हुआ। एक दिन उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जो लोगों को बहुत पसंद आई और केजरीवाल की सरकार बना दी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। अगर नहीं हुआ तो फिर इन्होंने पॉलिसी क्यों बदली। खट्टर ने आप के मंत्री सत्येंद्र जैन पर भी निशाना साधा और कहा कि दिल्ली सरकार के एक भ्रष्टाचारी मंत्री आजकल तिहाड़ जेल में हैं। तिहाड़ जेल में इनके मंत्री खुद से सिफारिश करके गए होंगे। 

जेल का वातावरण तक इन्होंने गंदा कर दिया है। गौरतलब है कि एमसीडी के सभी 250 वार्डो के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को नतीजे आएंगे। भाजपा और आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी एमसीडी में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा रही है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD