Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस

 

परमात्मा से जुड़कर मानवीय गुणों से युक्त जीवन जियें : सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

मानवीयता का दिव्य संगम - 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समालखा (हरियाणा) , 19 Nov 2022

‘‘परमात्मा को प्रतिपल स्मरण करते हुए मानवीय गुणों से युक्त जीवन जियें’’ उक्त उद्गार निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने समालखा (हरियाणा) में आयोजित 75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में 18 नवंबर को सत्संग के मुख्य सत्र में उपस्थित विशाल मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

सत्गुरु माता जी ने आगे प्रतिपादन किया कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के उपरान्त जब संत विवेकपूर्ण जीवन जीते हैं तभी वास्तविक रूप में वह वंदनीय कहलाते हैं। फिर वह पूरे संसार के लिए उपयोगी सिद्ध हो जाते हैं। ऐसे संत महात्मा ब्रह्मज्ञान की दिव्य ज्योति का स्वरूप बन जाते हैं और अपने प्रकाशमय जीवन से समाज में व्याप्त भ्रम-भ्रांतियों के अंधकार से मुक्ति प्रदान करते हैं। ज्ञान के दिव्य चक्षु से संत महात्माओं को संसार का हर एक प्राणी उत्तम एवं श्रेष्ठ दिखाई देता है और समदृष्टि के भाव को अपनाते हुए हृदय में किसी के प्रति नकारात्मक भाव उत्पन्न नहीं होता। 

जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सत्गुरु माता जी ने कहा कि जीवन का हर एक क्षण अमूल्य है जिसे व्यर्थ में न गंवाकर उसका सदुपयोग करते हुए सकारात्मक भावों से युक्त जीवन जीयें। अपने परिवार एवं समाज के प्रति कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए एक कदम आगे बढ़कर स्वयं का आत्मविश्लेषण करे और अपने आपको और बेहतर बनायें। 

हम जहां अपना जीवन सुखमय करें वहीं दूसरों के जीवन में भी हमारा सकारात्मक योगदान हो। वास्तव में हम एक आध्यात्मिकता से युक्त जीवन जीने के लिए मनुष्य तन में आये हैं इस बात को प्रमाणित करते ‘रूहानियत और इन्सानियत संग संग’ वाला सार्थक जीवन जियें।मिशन के इतिहास का जिक्र करते हुए सत्गुरु माता जी ने कहा कि सच्चाई का यह दिव्य संदेश युगों युगों से संतों द्वारा दिया जा रहा है जिसका वर्तमान स्वरूप यह मिशन है। 

संत निरंकारी मिशन केवल एक रातोरात का सफर नहीं अपितु गुरुओं और संत महात्माओं के बरसों बरस के तप-त्याग का ही परिणाम है कि आज इसका इतना विस्तृत स्वरूप दृष्टिगोचर हो रहा है।ब्रह्मज्ञान की दिव्य रोशनी को जिसने भी प्राप्त किया उसका जीवन उज्ज्वल होता चला गया। 

जिस प्रकार सूर्यमुखी का पुष्प सूर्य की ओर ही उन्मुख रहता है उसी प्रकार ब्रह्मज्ञानी संत ज्ञान की दिव्य ज्योति में स्वयं को प्रकाशित रखते हैं और दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। सत्गुरु माता जी ने सभी श्रद्धालुओं को अपना पावन आशीर्वाद प्रदान करते हुए सबके लिए यही मंगल कामना की कि सबका जीवन सत्संग, सेवा, सुमिरण करते हुए निर्मल, स्वच्छ एवं सुंदर रूप में व्यतीत होता चला जायें।

कायरोप्रैक्टिक शिविर

निरंकारी संत समागम की विभिन्न झलकियों में कायरोप्रैक्टिक शिविर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कायरोप्रैक्टिक थेरेपी के अंतर्गत विशेष रूप में मांसपेशियों एवं जोड़ों से सम्बन्धित दर्द का उपचार किया जाता है। पिछले करीब 10 वर्षों से निरंकारी सन्त समागम में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में लोग उपचार करवाकर लाभान्वित हो रहे हैं।

इस शिविर में विभिन्न देशों से लगभग 55 डॉक्टरों की टीम अपनी निष्काम सेवाओं द्वारा लोगों का उपचार कर रही है जिसमें कनाडा, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, चीन, ताईवान एवं स्विज़रलैन्ड इत्यादि देशों के विशेषज्ञ डॉक्टरों का समावेश है। इंडियन कायरोप्रैक्टिक असोसिएशन के अध्यक्ष माननीय जिम्मी नंदा ने इस शिविर में पिछले दो दिनों से मिल रही सफलता पर अति प्रसन्नता व्यक्त की है। 

जिस गति से श्रद्धालुओं द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है उसे देखते हुए यही अनुमान लगाया जा रहा है कि पूर्ण समागम के दौरान लगभग 15 हजार लोग इससे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन एवं सेवादल के क्रमशः 250 एवं 150 स्वयंसेवक इस शिविर में डॉक्टरों की सहायता कर रहे हैं।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD