Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज नई फिल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है जनमेजाया सिंह प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई किश्तवाड़ के वरवान में शानदार वरवान महोत्सव का आयोजन किया गया ई-गवर्नेंस सेवा वितरण में जम्मू-कश्मीर देश में शीर्ष पर है डीडीडी चेयरपर्सन रामबन ने ऊपरी दलवाह गुज्जर गली में ट्यूबवेल पर काम शुरू किया जिला सांबा में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए गए घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर जारी किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का अंबाला में अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया सूबेदार छनाख सिंह ने मार्किट कमेटी गहरी मंडी का संभाला पदभार पौष्टिक भोजन ही मनुष्य के जीवन का आधार: ब्रम शंकर जिंपा

 

परमात्मा के प्रति निःस्वार्थ प्रेम ही सच्ची भक्ति है : निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

75वें निरंकारी समागम में उमड़ा लाखों का जनसमूह

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

समालखा (हरियाणा) , 18 Nov 2022

‘‘परमात्मा के प्रति निःस्वार्थ प्रेम ही सच्ची भक्ति कहलाती है। और ऐसी ही निष्काम प्रेम की भावना संतों की होती है।’’ उक्त उद्गार निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने  75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम के मुख्य सत्र में देश विदेशों से लाखों की संख्या में आये हुए विशाल मानव परिवार को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। चंडीगढ़  के संयोजक नवनीत पाठक जी ने बताया कि चंडीगढ़ से हजारो श्रद्धालु इस समागम में पहुंचे है ।

सतगुरु माता जी ने कहा कि भक्त हर किसी को ईश्वर का ही रूप समझकर सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करता है और उसका उसमे कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं होता। ऐसे भक्तों की भक्ति में फिर किसी प्रकार के डर का भाव नहीं रहता। प्रेम से किए गए हर कार्य का आधार केवल प्रेम ही होता है जिसकी प्रेरणा प्रेम ही होती है।

समर्पित भाव से की जाने वाली सेवा सदैव परोपकार के लिए ही होती है। वहीं दूसरी ओर संसार में यदि देखा जाए तो जो प्रेम दर्शाया जाता है उसमें भी प्रायः कोई न कोई निजी स्वार्थ छिपा होता है। सत्गुरु माता जी ने आगे प्रतिपादन किया कि जिस प्रकार एक छोटे से बीज में घना छायादार वृक्ष बनने की क्षमता होती है उसी प्रकार से हर मनुष्य परमात्मा की अंश होने के नाते परमात्मा स्वरूप बनने की क्षमता रखता है। 

बीज जब धरती से अंकुरित होकर प्रफुल्लित होता है तब वह एक वृक्ष का रूप लेकर अपने सारे कार्य अच्छे से निभाता है। इसी प्रकार ब्रह्मज्ञान द्वारा मनुष्य जब परमात्मा के साथ इकमिक होकर उसके रंग में रंग जाता है तब स्वतः ही वह मानवीय गुणों से युक्त होकर सच्चा मानव बन जाता है। फिर उसके जीवन में रूहानियत और इन्सानियत का संगम देखने को मिलता है।इसके विपरीत जो मनुष्य इस सच्चाई से वंचित रहता है उसका सही रूप में विकास नहीं हो पाता। संत महात्मा ऐसे मनुष्य को जागृति देकर परमात्मा के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं जिससे उनका जीवन भी मानवीयता के गुणों से युक्त हो जाए।

मिशन के 75 वर्षों के संत समागमों की श्रृंखला का जिक्र करते हुए सत्गुरु माता जी ने कहा कि संत समागमों के आरंभ से ही सम्मिलित होने वाले सभी भक्तों को जैसी अनुभूति होती आ रही है ठीक उसी प्रकार की अनुभूति प्रथम बार संत समागम में सम्मिलित होने वाले भक्तों को भी हो रही है क्योंकि इस परमात्मा की सत्यता सदैव एक जैसी रहती है जिसमें कोई परिवर्तन नहीं होता। इस स्थिर परमात्मा के साथ नाता जुड़ने पर भक्तों के मन की अवस्था फिर अस्थिर नहीं होती।

निरंकारी प्रदर्शनी

निरंकारी संत समागम का एक मुख्य आकर्षण ‘निरंकारी प्रदर्शनी’ है जिसका शुभारंभ सन् 1972 से हुआ जिसमें निरंतर हर वर्ष मिशन के इतिहास, उसकी विचारधारा एवं समाजिक गतिविधियों को दर्शाया जाता है। इस वर्ष भी यह प्रदर्शनी समागम का मुख्य आकर्षण बनी हुई है और समागम के दौरान हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं।

इस वर्ष प्रदर्शनी को छः मुख्य भागों में दर्शाया गया है जिसमें आधुनिक तकनिकी का बखुबी इस्तेमाल करके इसे अत्यंत प्रभावशाली बनाया गया है। इन छः भागों में एक मुख्य प्रदर्शनी है जबकि अन्य भागों में स्टुडियो डिवाईन, बाल प्रदर्शनी, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग प्रदर्शनी, थिएटर एवं डिज़ाईन स्टुडियो इत्यादि का सुंदर समावेश है। 

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD