Monday, 20 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब को रंगला और स्वस्थ बनाने के सपने को साकार करेंगे सी.एम योगशाला के योग प्रशिक्षक : डॉ. बलबीर सिंह ग्रामीण खेल मेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा करके पंजाब का नाम विश्व स्तर तक पहुँचाया जायेगा : हरपाल सिंह चीमा दुकानों का 8 लाख रुपए का किराया जाली रसीदों के द्वारा वसूलने के दोष में विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से पूर्व सरपंच गिरफ़्तार सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर शेख हसीना ने भारत को चिट्टागोंग, सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की

 

मैनपुरी उपचुनाव बना नाक का सवाल, शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Dimple Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh, Shivpal Yadav

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Nov 2022

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दिवंगत होने पर खाली हुई मैनपुरी सीट उनके बेटे अखिलेश यादव के लिए अब नाक का सवाल बन गई है। इसीलिए शायद वह सारे गिले शिकवे भुला कर एक बार फिर गुरुवार को अपने चाचा शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे।

अखिलेश यादव और डिंपल यादव प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच मैनपुरी उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। चाचा भतीजे की तकरीबन 45 मिनट मुलाकात हुई है। इसके बाद अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल, शिवपाल और आदित्य यादव के साथ एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि नेता जी और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का भी आशीर्वाद साथ है। 

अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के लिए सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव भी शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी घर में प्रवेश नहीं मिला। माना जा रहा है मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव के साथ कई मुद्दों पर वार्ता करने को लेकर अखिलेश यादव, डिंपल यादव तथा धर्मेन्द्र यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। 

डिंपल ने चाची सरला यादव से भी मुलाकात की। इन सभी के शिवपाल के आवास पर आगमन की सूचना पर मीडिया का भी जमावड़ा लग गया। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव के आवास से परिवार के सदस्यों के अलावा सुरक्षा के जवान एवं निजी पीएसओ भी बाहर निकाले गए थे। 

इसके बाद अखिलेश यादव एवं डिंपल यादव एक साथ गाड़ी में बैठकर बाहर निकले। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है और इस सीट को बचाने के लिए पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल यादव को चुनाव के मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने सपा से दो बार लोकसभा सदस्य रहे रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। 

बुधवार को शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। सैफई के एक विद्यालय में दो घंटे की बैठक के बाद शिवपाल मीडिया के सामने ही नहीं आए। बाहर निकले कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिवपाल ने डिंपल को जिताने के लिए कहा है। 

शिवपाल के नामांकन से दूर रहने के बाद अखिलेश मौके की नजाकत को समझते हुए उन्होंने मुलाकात की है। सपा मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में हर मोर्चे को बेहद मजबूत बनाने में लगे हैं। लम्बे समय से इटावा के साथ मैनपुरी में ही डटे अखिलेश यादव को भी पता है कि मैनपुरी के इस चुनाव में बिना शिवपाल सिंह यादव को अपने साथ रखे, उनकी पत्नी डिंपल की रात आसान नहीं होगी।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Dimple Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh , Shivpal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD