Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें एस.ओ.एस. इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल से भेंट की नगरोटा और काजीगुंड में कोई ट्रक नहीं रुकेगा : डॉ. अरुण कुमार मेहता खनन सचिव अमित शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया अटल डुल्लू ने बीज गुणन फार्म चिनौर का निरीक्षण किया कठुआ प्रशासन 27 मार्च को ‘युवा महोत्सव‘ की मेजबानी करेगा डीडीसी किश्तवाड़ ने युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड फोर्टिफिकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह

 

75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में भव्य सेवादल रैली का आयोजन

75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में सेवादल की अनथक सेवाओं को सराहते हुए भव्य सेवादल रैली का आयोजन

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

समालखा (हरियाणा) , 16 Nov 2022

75वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में आज सेवादल के लिए समर्पित दिन पर सेवादल की अनथक सेवाओं को सराहते हुए निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सान्निध्य में निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा (हरियाणा) में एक भव्य सेवादल रैली का आयोजन किया गया  |  इसके बारे में चंडीगढ़ ब्रांच के संयोजक ने बताया। 

सेवादल रैली में पधारते ही सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं उनके जीवनसाथी राजपिता रमित जी का सेवादल के केंद्रीय अधिकारियों ने हार्दिक स्वागत किया। एक खुले वाहन में विराजमान हो कर दिव्य युगल ने पूरी सेवादल रैली का अवलोकन करते हुए अपनी दिव्य मधुर मुस्कान द्वारा रैली में सम्मिलित सेवादल बहन भाईयों को उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए अपना पावन आशीर्वाद प्रदान किया ।

सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं राजपिता रमित जी ने स्वयं सेवादल वर्दी पहन कर मिशन की निष्काम मानवसेवा की भावना को बढ़ावा देते हुए उजागर किया।इस रैली में देश के कोने कोने से आए हुए हजारों सेवादल भाई बहनों ने अपनी खाक़ी-नीली वर्दियों में भाग लिया। दूर देशों से भी अनेक सेवादल स्वयंसेवक अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म में इस रैली में सम्मिलित हुए।

इस रैली में समागम का मुख्य विषय ‘रूहानियत एवं इन्सानियत’ पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें व्याख्यान, कवितायें, सम्पूर्ण अवतार बाणी के पावन शब्द का गायन, समूह गीत एवं लघुनाटिकायें इत्यादि का समावेश था | इसके अतिरिक्त शारीरिक व्यायाम, खेलकूद तथा मानवीय मीनार एवं मल्लखंब जैसे शारीरिक करतब दिखाए गए।

उल्लेखनीय है कि निरंकारी सेवादल न केवल संत समागम के अवसर पर बल्कि पूरे वर्ष मानव सेवा की विभिन्न गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहते हैं जिसमें रक्तदान, प्राकृतिक आपदा में राहत एवं पुनर्वास कार्य, सफाई अभियान, वृक्षारोपण, नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन इत्यादि का समावेश है । 

कोविड-19 की महामारी के दौरान इन सेवादारों ने नियमों का उचित पालन करते हुए मिशन की ओर से घर घर में जाकर जरुरतमंद लोगों को राशन बाँटने का कार्य किया | इसके अतिरिक्त कोविड केयर सेंटरों में परिवर्तित किए गए निरंकारी सत्संग भवनों में एवं टीकाकरण शिविरों में भी अपनी सेवायें अर्पित की।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD