Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

उपराष्ट्रपति ने कंबोडिया में 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

उपराष्ट्रपति ने आसियान-भारत सभ्यतागत संबंधों की सराहना की, भारत-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीय भूमिका के लिए भारत के समर्थन को दोहराया

Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कंबोडिया , 12 Nov 2022

कंबोडिया के तीन दिवसीय दौरे पर गए उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज कंबोडिया के नोम पेन्ह में 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर सहित भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।अपने प्रारंभिक संबोधन में, उपराष्ट्रपति ने प्राचीन काल से भारत और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच मौजूद गहरे सांस्कृतिक, आर्थिक और सभ्यतागत संबंधों की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि भारत-आसियान संबंध भारत की एक्ट-ईस्ट नीति का केंद्रीय स्तंभ है। उन्होंने भारत-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीय भूमिका के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।शिखर सम्मेलन में, आसियान और भारत ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए मौजूदा रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की घोषणा करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया।

दोनों पक्षों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता और ओवरफ्लाइट को बनाए रखने और बढ़ावा देने के महत्व की पुष्टि की।संयुक्त वक्तव्य में विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि समुद्री गतिविधियों, आतंकवाद का मुकाबला, अंतर्राष्ट्रीय अपराध, साइबर सुरक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, क्षेत्रीय संपर्क, स्मार्ट कृषि, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भारत-आसियान सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। 

संयुक्त वक्तव्य में आसियान-भारत व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समीक्षा में तेजी लाने का भी प्रस्ताव है ताकि इसे अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल, सरल और व्यापार के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके।बाद में, उपराष्ट्रपति ने रॉयल पैलेस में कंबोडिया के महामहिम राजा नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की और सांस्कृतिक सहयोग को तेज करने के तरीकों सहित भारत-कंबोडिया संबंधों पर चर्चा की।

उपराष्ट्रपति ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ कंबोडिया के प्रधानमंत्री श्री हुन सेन के साथ बैठक की। उपराष्ट्रपति ने मानव संसाधन, डी-माइनिंग और विकास परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की। नतीजतन, संस्कृति, वन्य जीवन और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापनों और समझौतों का आदान-प्रदान किया गया।

उपराष्ट्रपति, जो राज्य सभा के सभापति भी हैं, ने बाद में कंबोडिया के सीनेट के अध्यक्ष, श्री साय चुम से मुलाकात की और प्रशिक्षण कार्यक्रमों सहित दोनों देशों के सांसदों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।श्री धनखड़ ने नोम पेन्ह में राष्ट्रीय संग्रहालय का दौरा किया और खमेर कला के कार्यों को देखा। 

एक संदेश में, उन्होंने उस कलाकृति की सराहना की जो 'पुराने समय से भारत और कंबोडिया के बीच घनिष्ठ सभ्यतागत संबंधों को दर्शाती है'। उपराष्ट्रपति ने अपनी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़, डॉ. एस. जयशंकर और अन्य लोगों के साथ कंबोडिया के प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रिभोज में भाग लिया।

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान उपराष्ट्रपति ने वियतनाम के महामहिम प्रधानमंत्री श्री फाम मिन्ह चिन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में व्यापार, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, संस्कृति और तालमेल के क्षेत्रों में एक साथ काम करने के लिए पारस्परिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD