Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

कोटकपूरा में हत्या का मामला: आप सरकार सुरागहीन, राज्य में फैली अराजकता : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Nov 2022

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ रही स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकार अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पीछे हट चुकी है।वड़िंग ने कहा कि आप सरकार पूरी तरह से सुरागहीन है और पंजाब में अराजकता फैल चुकी है। लोगों ने कानून अपने हाथों में लेकर हत्याएं करनी शुरू कर दी हैं, जो राज्य के लिए खतरे की निशानी है।

कोटकपूरा शहर में आज एक डेरा सच्चा सौदा प्रेमी की हत्या का जिक्र करते हुए, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी हत्या को उचित नहीं ठहराया जा सकता और किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से हर कीमत पर शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या का हल हिंसा नहीं है।

वड़िंग ने अरविंद केजरीवाल को उनके द्वारा सरकार बनने के 24 घन्टों के भीतर बेअदबी के मामलों में न्याय देने के वायदे की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि लोग खुद को ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहे हैं, जिसका परिणाम हम सबके सामने में है, जो आज कोटकपूरा में हुआ और यह राज्य के लिए अच्छा नहीं है।

उन्होंने हालातों को उस स्थिति में ना पहुंचाए जाने के खिलाफ चेतावनी दी है, जहां से वापिसी ना हो सके। उन्होंने कहा कि हम पहले से ही दर्द को झेल चुके हैं और कई कीमती जाने खो चुके हैं, ऐसे में उन हालातों को दोबारा नहीं बनने देना चाहिए। लेकिन आप सरकार जिस तरह से हालातों को संभालने में गलती कर रही है, हम एक बार फिर से खतरे में हैं।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD