Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

पंजाब पुलिस ने तरन तारन में दुकानदार का कत्ल करने वाले चार व्यक्तियों समेत दो शूटरों को किया गिरफ्तार; 4 पिस्तौल बरामद

गिरफ्तार व्यक्ति कैनेडा आधारित लखबीर लंडा और यूरोप आधारित सतपाल सत्ता के नजदीकी साथी : डीजीपी पंजाब गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 23 Oct 2022

पंजाब पुलिस की तरफ से तरन तारन के एक दुकानदार गुरजंट सिंह के कत्ल के दोष में दो शूटरों समेत चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किये जाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा निर्देशों पर गैंगस्टरों के विरुद्ध चल रही जंग को एक और सफलता हासिल हुई है। 

यह जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज यहाँ बताया कि गुरजंट सिंह की 11 अक्तूबर, 2022 को उसकी दुकान पर दो हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। 

गिरफ्तार किये गए व्यक्ति कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और यूरोप आधारित आतंकवादी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता के नज़दीकी साथी हैं, जो आगे बब्बर खालसा इंटरनेशनल ( बीकेआई) के पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह रिन्दा से सम्बन्धित हैं। 

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किये गए शूटरों की पहचान तरन तारन के गाँव शेरों के गुरकीरत सिंह उर्फ घुग्गी और तरन तारन के नौशहरा पन्नूआं के अजमीत सिंह के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दो और व्यक्ति, जो शूटरों को हथियार और अन्य लौजिस्टिक सहायता प्रदान करते थे, की पहचान बटाला के हरमनजोत और अकाशदीप के तौर पर हुई है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से दो 9 एमएम और दो .30 बोर समेत चार पिस्तौल भी बरामद किये हैं।यह कार्यवाही इस केस में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी से चार दिन बाद अमल में लाई गई है, जिनकी पहचान तरन तारन के गाँव शेरों के रवीशेर सिंह उर्फ रवि और तरन तारन के नौशहरा पन्नूआं के वरिन्दर सिंह उर्फ भिंडी के तौर पर हुई है, जिन्होंने इस मामले में रेकी और गोलीबारी को अंजाम दिया था। 

पुलिस ने उनके कब्ज़े में से एक .30 बोर का पिस्तौल और दो कारें जिनमें हुंडयी वर्ना और वोलकसवैगन वैंटो शामिल हैं- जो कि अपराध में इस्तेमाल की गई थीं, भी बरामद की हैं। सीपी अमृतसर अरुण पाल सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर तरन तारन पुलिस, कमिशनरेट पुलिस अमृतसर और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीऐफ) ने एक सांझे आपरेशन के दौरान चारों मुलजिमों को गिरफ्तार किया है। 

प्राथमिक जांच से पता लगा है कि पकड़े गए व्यक्ति लंडा और रिन्दा के इशारे पर अमृतसर के इलाके में एक और सुनियोजित हत्या को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।तरन तारन के एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने खुलासा किया कि गुरजंट और उसके चचेरे भाई अरशदीप सिंह उर्फ बाटी, जो कि सतनाम सत्ता और लंडा का करीबी है, के बीच पारिवारिक झगड़ा चल रहा था और उसे दिल्ली स्पैशल सैल ने कुरूक्षेत्र आईईडी प्लांटिंग मामले में गिरफ्तार किया था। 

लंडा और सत्ता ने गुरजंट, जोकि उनके अनुसार पुलिस का मुखबिर था और अरसदीप बाटी को गिरफ्तार करवाने में भी गुरजंट की अहम भूमिका थी, का कत्ल करके बाटी की गिरफ्तारी का बदला लिया।’जि़क्रयोग्य है कि थाना सदर तरन तारन में आइपीसी की धारा 302, 506 और 120-बी और हथियार एक्ट की धारा 25/ 54/ 59 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 200 तारीख़ 11. 10. 2022 को मामला पहले ही दर्ज है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD