Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध : राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Andhra Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरनूल (आंध्र प्रदेश) , 21 Oct 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के आंध्रप्रदेश के चरण को पूरा करते हुए दोहराया कि उनकी पार्टी राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने और अमरावती को राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में यात्रा के अंतिम दिन राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुरनूल जिले के मंत्रालयम से शुक्रवार सुबह यात्रा शुरू की। 

चार घंटे बाद यात्रा पड़ोसी राज्य कर्नाटक में फिर से प्रवेश कर गई। यह रायचूर जिले के गिलेसुगुर में रुकी। शाम को केरेबुदुर गांव से फिर से शुरू होगी। राहुल गांधी ने यात्रा को जबरदस्त समर्थन देने के लिए आंध्रप्रदेश के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक यादगार अनुभव रहा। 

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के केंद्र सरकार के निजीकरण के कदम का विरोध करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी जनता की संपत्ति के रूप में संयंत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के दर्जे का समर्थन करती है। आंध्रप्रदेश में यात्रा के अंत में जारी एक बयान में उन्होंने आंध्रप्रदेश के लोगों के लिए संसद में की गई प्रतिबद्धता को याद किया और कहा कि इन प्रतिबद्धताओं को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए। 

लेकिन केंद्र व राज्य सरकार इसे पूरा करने में असफल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंध्रप्रदेश की चुनौतियों से अवगत है। अतीत में राज्य कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है और पार्टी ने यहां से देश के लिए उत्कृष्ट राजनेता दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी राज्य में अपनी पुरानी प्रतिष्ठा हासिल करे। 

राहुल ने यह विश्वास व्यक्त किया कि भारत जोड़ो यात्रा राज्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की दिशा में पहले कदम के रूप में काम करेगी। यात्रा ने हमें लोगों की आवाज सुनने और हमारे महान राष्ट्र के लोगों की चुनौतियों और समस्याओं की गहन समझ हासिल करने का एक अनूठा अवसर दिया है। 

उन्होंने कहा कि देश के लोगों को जाति, धर्म, भाषा, खान-पान और पहनावे के आधार एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। गांधी ने कहा कि आसमान छूती महंगाई और रिकॉर्ड बेरोजगारी और राजनीतिक व आर्थिक शक्ति का कुछ ही हाथों में सीमित होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार राज्य में पंचायती राज व्यवस्था को कमजोर कर रही है। 

उनकी पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले का कड़ा विरोध करती है। हम राज्य के किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों और अन्य लोगों की आवाज को मुखर करते रहेंगे, जिनसे हमने तीन दिनों में बातचीत की है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Andhra Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD