Monday, 20 March 2023

 

 

खास खबरें सोम प्रकाश ने आजादी का अमृत महोत्सव(एके ए म) और फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं : रानी मुखर्जी सुप्रीम कोर्ट ने आरकैप की संपत्तियों के दूसरे दौर की नीलामी पर रोक लगाने से किया इनकार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 की तैयारी शुरू की कार्लोस अल्कराज ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता, वर्ल्ड नंबर 1 पर की वापसी जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स ने तीन एकदिवसीय मैचों के साथ विश्व कप क्वालीफायर की तैयारी शुरू की अमन अरोड़ा द्वारा बेंगलुरु स्थित ‘‘सस्टेनएबल इम्पैक्ट्स’’ प्लांट का दौरा एलपीयू के वैज्ञानिकों ने सामाजिक रूप से उपयोगी एक और 'पेटेंट' प्राप्त किया पीएम नरेंद्र मोदी ने की जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता मोरक्को के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में ब्रेमर, अल्बटरे ब्राजील टीम में शामिल 'वो तो अलबेला' में अपने किरदार सायुरी की तरह है हिबा नवाब डॉक्यूमेंट्री 'द वायल' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं : मनोज बाजपेयी दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को पारी और 58 रनों से हराया, सीरीज 2-0 से जीती 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अपने किरदार को काफी एन्जॉय कर रही प्रणाली राठौड़ 'टूथ परी : वेन लव बाइट्स' में डेंटिस्ट की भूमिका निभाएंगे शांतनु माहेश्वरी बुंडेसलिगा : बायर ने म्यूनिख को 2-1 से दी मात पंजाब के हालात के लिए केंद्र और राज्य दोनों जिम्मेदार : हरसिमरत कौर शेख हसीना ने भारत को चिट्टागोंग, सिलहट बंदरगाहों का उपयोग करने की पेशकश की तेरह साल से मैंने अपना प्लान नहीं बदला है : मिचेल स्टार्क पीएम और ममता बनर्जी के बीच राहुल की छवि खराब करने का सौदा : अधीर रंजन चौधरी अंगद बेदी जल्द ही नानी के साथ साउथ फिल्म में करेंगे डेब्यू

 

आश्रम में महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Rape News, Rape, Rapist, Gang Rape, Lucknow, Uttar Pradesh, Lucknow Ashram Rape

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Oct 2022

उत्तर प्रदेश की राजधानी में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी घटना दर्ज की गई है, जहां गोमती नगर पुलिस क्षेत्र में एक आश्रम में अनुयायियों द्वारा 52 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जहां उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि, आश्रम के मुखिया ने उसकी मदद नहीं की और धमकी दी कि अगर पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 4 अक्टूबर की शाम की है। प्राथमिकी के अनुसार, महिला एक संन्यासी के माध्यम से पिछले महीने आश्रम पहुंची, जिससे वह इस साल की शुरूआत में प्रयागराज में माघ मेले के दौरान मिली थी। 

पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि, "लखनऊ स्थित आश्रम में मुझे भोजन दिया गया और मैं बेहोश हो गई। जब मैं उठी, तो मैंने खुद को पूरी तरह से नग्न पाया और मेरा शरीर कांप रहा था। चारों ने मेरे साथ सामूहिक बलात्कार किया था। जब मैंने आश्रम के मुखिया से शिकायत की, तो उसने मुझसे कहा कि अगर मैं जीना चाहती हूं तो चुप रहूं।"

पूर्वी क्षेत्र की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्राची सिंह ने कहा कि, जांच के दौरान पुलिस को आश्रम की संपत्ति को लेकर कुछ विवाद से जुड़े एक अदालती मामले के बारे में पता चला। डीसीपी ने कहा कि, मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी। इससे पहले, राज्य की राजधानी में एक ऑटो चालक और उसके सहयोगी द्वारा 18 वर्षीय एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Gang Rape , Lucknow , Uttar Pradesh , Lucknow Ashram Rape

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD