Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें सरफेस सीडर के साथ गेहूं की खेती को अपनाए किसान: कोमल मित्तल PEC के पूर्व छात्र, स्वामी इंटरनेशनल, यूएसए के संस्थापक और अध्यक्ष, श्री. राम कुमार मित्तल ने कैंपस दौरे के दौरान छात्रों को किया प्रेरित मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा फेसबुक लाइव के ज़रिये पंजाब के वोटरों के साथ बातचीत महलों में रहने वाले गरीबों का दुख नहीं समझ सकते: एन.के.शर्मा एनएसएस पीईसी ने पीजीआईएमईआर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गर्मी की एडवाइजरी को लेकर सिविल सर्जन ने ली मीटिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सैवसोल ल्यूब्रिकेंट्स के ब्रांड एंबेसडर सिंगर जावेद अली ने स्पीड इंडिया एंटरटेनमेंट का गीत किया रिकॉर्ड अनूठी पहलः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 19 अप्रैल को फेसबुक पर होंगे लाइव आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ'

 

भीड़ से ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं : पंडित शशिपाल डोगरा

चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगने वाले दो ग्रहण बड़े नेताओं को सत्ता सुख से वंचित कर सकते हैं

Pandit Shashi Pal Dogra,Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Election 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (सत्यदेव शर्मा सहोड़)

शिमला , 15 Oct 2022

हिमाचल प्रदेश में नई बजारत को चुनने का समय आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तिथियों की घोषणा भी कर दी गई है। इस बीच अब हर किसी के मन में एक सवाल अवश्य कौंध रहा है कि आखिर इस बार कौन सी पार्टी सत्ता का सुख भोगेगी और कौन विपक्ष में बैठेगी। चुनावी तिथियों और परिणाम के अंकों को जोडक़र इस बार सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा इस पर जाने-माने अंक ज्योतिषी और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने खास विश्लेषण किया है। 

पंडित डोगरा के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा 14 अक्टूबर को चुनाव की घोषणा की। इस बार 557261 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। 5 + 5 + 7 + 2 + 6 + 1 = 26 = 2 + 6 = 8 अंक जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। शनि वक्री चाल चल रहा है। सत्ता में बैठे लोगों को कठिन समय है। 1 + 4 = 5 अंक बुध का अंक, युवाओं का अंक वाणी का अंक इस बार के चुनाव में युवा शक्ति अपना खेल खेलेगा। युवाओं को विधानसभा पहुंचने का मौका मिल सकता है।

 मतदान 12 नवंबर को है 1 + 2 = 3 अंक जो गुरु का अंक है। बुद्धि का कारक है, लेकिन यह अंक हमेशा शुभ फल नहीं देता है, इस अंक के रहते अनेक दुर्घटनाएं और हादसे इतिहास में होते रहे हैं। इस अंक में अपार दक्षताओं के बावजूद लक्ष्य में रुकावट का सामना करना पड़ता हैं। इस अंक पर मतदान होने से लोग इस बार मत देते हुए अपनी बुद्धि का इस्तेमाल ज्यादा करेंगे। 2022 यानी 6 अंक जो चुनावी वर्ष है, 6 अंक का स्वामी शुक्र है। 6 अंक व 3 अंक आपस में शत्रु अंक हैं। 

दोनों अंक अपनी प्रतिष्ठा में लगे रहते हैं। इन अंकों पर चुनाव का होना बड़े-बड़े दिग्गजों को धराशाही करेगा। ऐसा ही योग बीते साल पंजाब व पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी बना था। वैसे भी 2022 महिलाओं का वर्ष  है। इस वर्ष के होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाएं कईयों के भाग्य को बदल देंगी।पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि भाजपा का 1 अंक बनता है। 1 अंक सूर्य का है। 

सूर्य सत्ता का कारक है। 14 अक्टूबर 1 + 4 = 5 अंक पर चुनाव की घोषणा जहां भाजपा का 1 अंक व 5 अंक बुध आदित्य योग बनता है, वही  सूर्य का 17 अक्टूबर 1 + 7 = 8 अंक पर सूर्य का नीचस्थ होना शुभ संकेत नहीं है। भाजपा में पार्टी में अंतर विरोध देगा। शनि का प्रभाव जनता में अंदर खाते विद्रोह कर सकता है। 8 दिसंबर, 2022 को परिणाम आना है। 8 अंक शनि का है शनि व सूर्य आपस में शत्रु हैं। 

शनि एक छाया ग्रह है, सत्ता में बैठे लोगों को अपनी छाया में लपेट सकता है। यह बड़े बड़े नेताओं को धूल चटा सकता है। कांग्रेस का 8 अंक बनता है। जहां 5 अंक पर चुनाव की घोषणा कांग्रेस को शुभ है। 5 बुध का अंक है, जो शनि 8 अंक का मित्र है। 12 को नवंबर को मतदान है। 1+2 =3 अंक गुरु का अंक गुरु समाज का मार्गदर्शक होता है। 1 अंक सूर्य व 2 अंक चंद्र के जोड़ से बनने वाला ये 3 अंक जनता में 1 अंक सत्ता के लिए 2 अंक चंद्र मन का कारक है।

 भीड़ के अधिक होने से कोई असर नहीं पड़ेगा। इसलिए भीड़ को देखकर खुश न हों। पंडित डोगरा ने बताया कि चुनाव के समय में 2 ग्रहण लग रहे हैं। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण, 2 + 5 = 7 अंक पर जो केतु का है, 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण जो शनि के अंक पर लग रहा है। दोनों ग्रहण जो सत्ता व मन के कारक हैं। ऐसा लगता है बड़े बड़े नेताओं को विधानसभा तक पहुंच पाने में संकट खड़ा करेगा। वही 9 अंक आम आदमी पार्टी का है। जो कुछ नेताओं को रोकने में कामयाब हो सकता है। वही देव भूमि पार्टी का विरोध भी नेताओं को सहना पड़ेगा। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

 

Tags: Pandit Shashi Pal Dogra , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Election 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD