Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 12 अत्याधुनिक लाइब्रेरियां पंजाबियों को समर्पित पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू पहली अक्तूबर से धान की सुचारू खरीद के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा 1854 खरीद केंद्र नोटीफायी रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अनमोल जिंदगियां बचाता है रक्तदान: ब्रम शंकर जिंपा ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’- एथलेटिक्स, बैडमिंटन, किक बाक्सिंग व फुटबाल में खिलाडिय़ों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन ‘खेडां वतन पंजाब दीया-2023’ जिला स्तरीय मुकाबलों की हुई शानदार शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को उनका हक व सुविधाएं दिलाने की मांग आंगनवाड़ी वर्करों का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान : डा. बलजीत कौर कांगड़ा जिला में विभिन्न योजनाओं के तहत 13500 महिलाएं लाभांवित: केवल सिंह पठानिया “आंखों की हिचकियां, अनुभव और अनुभूतियों” और “भारत की 75 वीरांगनाए ” पुस्तक का सफल लोकार्पण मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट

 

Roger Binny बीसीसीआई अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार: रिपोर्ट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Roger Binny, Board of Control for Cricket in India, BCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 Oct 2022

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और कपिल देव की 1983 की ऐतिहासिक विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रोजर बिन्नी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। 

मंगलवार को रिपोटरें में कहा गया है कि 67 वर्षीय पूर्व आलराउंडर मौजूदा बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली की जगह ले सकते हैं जबकि जय शाह के बोर्ड के सचिव बने रहने की संभावना है। बिन्नी का नाम 18 अक्टूबर को होने वाले चुनावों में ड्राफ्ट मतदाता सूची में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में आया था। 

रिपोटरें में कहा गया है कि गांगुली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में चेयरमैन के पद के लिए भारतीय उम्मीदवार बन सकते हैं। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन 11-12 अक्टूबर को भरे जाएंगे। 

नामांकन पत्रों की जांच 13 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार अपने नाम 14 अक्टूबर को या उससे पहले वापस ले सकते हैं। रिपोटरें में कहा गया है कि राजीव शुक्ला बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बने रहेंगे। बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे खेले हैं। 

वह विश्व कप में आठ मैचों में 18 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। बिन्नी को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया गया था। गांगुली के बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में सवाल उठाये जा रहे थे। ऐसे में अटकलें उठीं कि पूर्व सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता बिन्नी को अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Roger Binny , Board of Control for Cricket in India , BCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD