Wednesday, 04 October 2023

 

 

खास खबरें नगर सुधार ट्रस्ट की संपत्तियों के आरक्षित मूल्य निर्धारित करने के लिए कमेटी की बैठक सोसायटीज व समितियां वार्डों के विकास में निभा रही हैं अहम भूमिका: ब्रम शंकर जिंपा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत लेता पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों काबू 5000 रुपए रिश्वत लेता हुया ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार पंजाब कोई सर्वेक्षण नहीं कर सकता क्योंकि हमारे पास किसी को भी देने के लिए पानी नहीं है: राजा वड़िंग किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदना सुनिश्चित किया जाएगा : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के पूर्व विद्यार्थियों के बैंड "रागा फ्यूजन" को "इंडिया'ज गॉट टैलेंट" टीवी शो में वैश्विक प्रशंसा मिली खड्डों तथा नालों के चैनलाईजेशन के लिए उठाएंगे कारगर कदम : कर्नल धनी राम शांडिल राज्य कर एवं आबकारी विभाग का अवैध शराब एवं कर चोरी के विरूद्ध अभियान जारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सिविल सचिवालय-1 में सिफ्ती के घर श्री हरिमन्दिर साहिब की बड़े आकार की तस्वीर लोगों को समर्पित पंजाब पुलिस द्वारा बम्बीहा ग्रुप के दो गुर्गे काबू; चार पिस्तौल बरामद बेहतर इंसान बनने का ध्येय लेकर जीवन में आगे बढ़ें विद्यार्थी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चेतन कृष्णा मल्होत्रा और टी सीरीज सभी भक्तो के लिए लाये है एक खूबसूरत शिव भजन उपराज्यपाल ने श्रीनगर के प्रतिष्ठित लाल चैक से सीआरपीएफ महिला बाइक अभियान ‘यशस्विनी‘ को हरी झंडी दिखाई उपराज्यपाल ने जिले को ओडीएफ़ मॉडल दर्जा प्राप्त करने में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए डीसी कुलगाम को उपलब्धि प्रमाण पत्र प्रदान किया उपराज्यपाल देवकी आर्य पुत्री पाठशाला श्रीनगर के संस्थापक दिवस समारोह में शामिल हुए पंजाब के पूर्व वित्त और लोक निर्माण मंत्री ने उपराज्यपाल से भेट की ईईपीसी के क्षेत्रीय निदेशक ने उपराज्यपाल से भेंट की माता खीर भवानी आस्थापन समिति टिक्कर कुपवाड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की परम पूज्य श्री श्री यदुगिरि यतिराजा नारायण रामानुज जीयर स्वामी ने उपराज्यपाल से भेंट की सरमद हफीज ने श्रीनगर में राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप की शुरुआत की

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चम्बा में पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Chamba, Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चम्बा , 08 Oct 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा के राजकीय ब्वायज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है और देश के विभिन्न आकांक्षी जिलों में 75 विज्ञान संग्रहालय स्थापित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विज्ञान संग्रहालयों को बनाने का मुख्य उद्देश्य न केवल आम लोगों और विशेष रूप से छात्रों को स्वतंत्र भारत के पिछले 75 वर्षों के दौरान भारत की वैज्ञानिक यात्रा और उपलब्धियों से अवगत करवाना है, बल्कि स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय का नाम पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय रखा गया है। 

पंडित जयवंत राम उपमन्यु हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष और स्टेट हाई स्कूल चंबा में भारतीय मूल के पहले मुख्याध्यापक थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि डीबीटी एनआईपीजीआर-पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय राजकीय ब्वायज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में स्थापित किया गया हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान संग्रहालय है जो ”आजादी का अमृत महोत्सव“ का ही एक हिस्सा है। 

उन्होंने कहा कि इस विज्ञान संग्रहालय को लोगों में विज्ञान की शिक्षा और विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विज्ञान संग्रहालय क्षेत्र में विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने, विशेषकर युवाओं और लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में देश के आकांक्षी जिलों में विज्ञान संग्रहालयों की स्थापना से भारत सरकार के समग्र शिक्षा अभियान को बल मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च (एनआईपीजीआर) भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) का एक स्वायत्त संस्थान है जो बुनियादी विज्ञान और अनुवाद कार्य दोनों पर ध्यान केंद्रित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगतिशील भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के स्मरण एवं इनके सम्मान में केंद्र सरकार ने देश की आजादी के 75वें वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने की सराहनीय पहल की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने भारत को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में 75 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये कार्यक्रम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाए जा रहे हैं जो कि इन 75 वर्षों में राज्य के विकास में भागीदार रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जतिंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक एक व्यापक कार्यक्रम ‘समग्र शिक्षा और जन भागीदारी’ तैयार किया है, जिसे ‘टू-टी’ यानी टीचर एंड टैक्नोलॉजी पर केंद्रित किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज, चंबा के विधायक पवन नैयर, सचिव जैव प्रौद्योगिकी भारत सरकार डॉ. राजेश एस गोखले, एपीएमसी के अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, निदेशक विज्ञान और प्रौद्योगिकी भारत सरकार सुभ्रा चक्रवर्ती, उपायुक्त चंबा डी.सी. राणा, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Chamba , Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD