Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

एचपीपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sandeep Bhardwaj, HPPS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 06 Oct 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां एचपीपीएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्दी भत्ते में बढ़ोतरी करने तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं अधिकारियों को पदोन्नति सहित विभिन्न लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी अधिकारी व कर्मचारी वर्गों के कल्याण के लिए कृत संकल्प है और उनके समस्त देय लाभ समय-समय पर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेवारी एवं लग्न के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है और वे निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी पदोन्नत हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवाएं अधिकारियों को एम्बलम भी प्रदान किए। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस उप अधीक्षक की पदोन्नति में तकनीकी पहलुओं को हल करते हुए प्रदेश सरकार ने एक साथ 18 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। 

यह संभवतः पहला ऐसा अवसर है जब एक साथ इतनी संख्या में इस कैडर के अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इस अवसर पर विशेष सचिव, गृह राजेश्वर गोयल सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sandeep Bhardwaj , HPPS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD