Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

झारखंड के गढ़वा में पूजा स्थल से नाबालिग लड़की का अपहरण कर Gang Rape, दो गिरफ्तार

Rape News, Rape, Rapist, Ranchi, Gang Rape, Garhwa, Garhwa Gang Rape, Jharkhand, Garhwa News

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 03 Oct 2022

झारखंड के गढ़वा में दुर्गा पूजा के बीच शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के सरईदोहर गांव में दुर्गा पूजा स्थल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर कुछ लोगों ने उससे गैंगरेप किया। 

आरोपियों ने उसे इस शर्त पर मुक्त किया कि वह इस वारदात के बारे में मुंह नहीं खोलेगी। रविवार को इसकी एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक, वह गांव में पूजा स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी। 

रात 12 बजे के आसपास जब कार्यक्रम का समापन हुआ तो पूजा स्थल से ही गांव के दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे पूजा स्थल से लगभग 200 मीटर दूर एक खेत में ले जाया गया और उसके साथ वहां कई बार रेप किया गया। 

पीड़िता का कहना है कि जब उसे पूजा स्थल के पास से जबरन खींचकर ले जाया जा रहा था तो वहां पांच-छह अन्य लोग मौजूद थे, लेकिन उसकी गुहार के बाद भी किसी ने उसकी मदद नहीं की। लगभग चार घंटे तक बाद उसे छोड़ा गया। 

आरोपियों ने धमकी दी कि अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो उसकी हत्या कर दी जायेगी। जख्मी हाल में बदहवास लड़की खुद घर पहुंची। अगले दिन पीड़िता ने अपने अभिभावकों के साथ थाने पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। 

लड़की ने कहा है कि आरोपी उसे और उसके परिवार को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। चिनिया थाना प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दो आरोपियों छवि सिंह और लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इस मामले की पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना को लेकर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जायेगी।

 

Tags: Rape News , Rape , Rapist , Ranchi , Gang Rape , Garhwa , Garhwa Gang Rape , Jharkhand , Garhwa News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD