Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में मेधावी छात्रों को 310 उपाधियां, 55 पदक प्रदान किए

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 28 Sep 2022

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के चौथे दीक्षांत समारोह के दौरान 310 उपाधियां और 55 पदक प्रदान किए। समारोह में विश्वविद्यालय के 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 23 विद्यार्थियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने सभी डिग्री धारकों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उन परिस्थितियों पर विचार करने की जरूरत है जिनमें उन्होंने डिग्री हासिल की है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए रूपरेखा तैयार करनी होगी। उन्होंने युवाओं से अलग तरह से सोचने और जोखिम उठाने की अपील की ताकि वे समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो। 

उन्होंने कहा कि जिस दिशा में हमारे युवा सोचेंगे, देश का भविष्य भी उसी के अनुसार निर्धारित होगा। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर समाज में लक्ष्य हासिल करने वाला व्यक्ति वास्तव में एक सफल व्यक्ति है। इसलिए एक डिग्री के साथ जीवन में साहस भी महत्वपूर्ण है और अलग हटकर सोचने से साहस की भावना विकसित की जा सकती है। 

उन्होंने युवाओं से समाज की बेहतरी के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवसाय अच्छा या बुरा नहीं होता है, बल्कि आवश्यकता एक अच्छा इंसान बनने की है। उन्होंने डिग्री धारकों से पहले अच्छा इंसान बनने की अपील की और कहा कि इस विश्वास को अपने साथ बनाए रखने की आवश्यकता है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मी धर बेहरा ने कहा कि देश और समाज के प्रति कार्य करने के लिए धैर्य सर्वाेपरि है। उन्होंने विज्ञान को अध्यात्म से जोड़कर गीता के श्लोकों के माध्यम से युवाओं के लिए इनके महत्व का विश्लेषण किया। उन्होंने युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान करते हुए कहा कि तटस्थ रहकर ही ज्ञान की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सत्य सर्वाेपरि है और हमारा मुख्य उद्देश्य सत्य होना चाहिए और इसके लिए चरित्र में सुधार करना आवश्यक है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति शशि कुमार धीमान ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें सम्मान किया तथा विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अन्तर्गत संस्थान में मल्टी एंट्री, मल्टी एक्जिट और बहु विषयक प्रणाली विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी समाज में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि संस्थान के माध्यम से स्वरोजगार को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पदक विजेताओं और डिग्री धारकों को बधाई दी।

इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर, एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एच.एम. सूर्यवंशी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. वीर सिंह रांगड़ा,  उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा, संकाय सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD