Sunday, 02 April 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बकाया आर. सी. और ड्राइविंग लायसेंस की स्थिति का लिया जायज़ा नवजोत सिद्धू स्टंटमैन हैं, सरकार ने आठ बजे ही दे दिए थे रिहाई के आदेश: मलविंदर सिंह कंग कांग्रेस मुक्त होने जा रहे चंडीगढ़ के गांव भाजपा का कुनबा बढा स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर निज्जर ने 3.35 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण और पार्क नवीनीकरण प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन पहले साल 28362 नौजवानों को सरकारी नौकरियों देकर राज्य सरकार नया कीर्तिमान स्थापित किया- भगवंत मान कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने कहा- 'मेरे सिनेमा को सपोर्ट कीजिए, मैं राजनीति में नहीं आऊंगा अप्रैल फूल डे पर 'शरारत' वीडियो के लिए अक्षय कुमार ने अपने खुद के मीम का इस्तेमाल किया डेविड वार्नर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले फॉर्म वापस हासिल कर लेंगे : रॉस टेलर डोनाल्ड ट्रंप का मानना है कि उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा बुजुर्गो और कमजोर समूहों के लिए डब्ल्यूएचओ ने की कोविड बूस्टर की मांग विंडोज बीटा पर नया फीचर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन के महानिदेशक का पदभार संभाला निजी स्कूलों की तरफ से किताब और फंडों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने के लिए शिक्षा मंत्री टास्क फोर्स का गठन : हरजोत सिंह बैंस बाबा ज़स्सा सिंह रामगढ़िया के 300वें जन्म शताब्दी को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा : पद्म श्री जगजीत सिंह दरदी आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त आम लोगों को बड़ी राहत देते हुये राज्य में आठवां टोल प्लाज़ा बंद, जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं की जायेगी : मुख्यमंत्री भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ल को दी जन्मदिवस की बधाई सरकार को 700 करोड़ रुपए का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से ज्वाइंट डायरैक्टर फैक्टरीज़ गिरफ़्तार जस्टिन व हैली बीबर की टिप्पणी से गौहर खान को आया गुस्सा, कपल को कहा 'डंब' आईबीएम स्पिनऑफ किंड्रिल कर्मचारियों की करेगा छंटनी ट्विटर अपनी अधिकांश सिफारिशों को बनाएगा एल्गोरिदम ओपन सोर्स ब्लैक सूट में शाहरुख खान का लुक देख दीपिका पादुकोण ने घायल होने का किया कमेंट

 

Akhilesh Yadav फिर चुने गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 29 Sep 2022

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी और पार्टी के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिया। 

इसके साथ ही सपा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देगी। राम गोपाल ने कहा कि अखिलेश के नाम का प्रस्ताव माता प्रसाद पांडे, आलम बदी समेत 75 नेताओं ने किया। केवल एक ही नामांकन आया। 

इसलिए अखिलेश यादव को अध्यक्ष चुन लिया गया। अखिलेश ने जया बच्चन के पैर छुए। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि यह पद नहीं बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस समय लोकतंत्र खतरे में है। आने वाले 5 साल में समाजवादियों को इतिहास बनाना है।

हम सब मिल कर सपा को अन्य राज्यों में फैला कर राष्ट्रीय पार्टी बनाएं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सिर्फ अखिलेश यादव ने नामांकन किया। अखिलेश ने कहा कि हम और व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाएंगे। 

हम लोहियावादी व अंबेडकर वादियों को साथ लाकर आगे बढ़ेंगे। इतिहास के जानकार जानते हैं कि एक देश मे प्रोपेगैंडा मिनिस्टर होते थे। लेकिन यहां पूरी भाजपा प्रोपेगेंडा के सहारे चल रही है। अखिलेश ने एक फिल्म के सहारे भाजपा को झूठा बताया। 

हम लोग नवरात्र में मां दुर्गा से प्रार्थना करें कि भाजपा सच बोले। रमाबाई मैदान में शुरू सम्मेलन में मंच पर प्रमुख वरिष्ठ नेताओं के साथ सांसद जया बच्चन भी मौजूद हैं। इससे पहले इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण में कहा कि अगर हम लोग लोकसभा में 50 से ज्यादा सीट ले आए तो कोई भी सरकार अखिलेश के समर्थन के बिना नहीं बन सकती। 

अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल कादरी ने स्वागत भाषण में कहा कि पार्टी को निरंतर ऊर्जा देने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन रमाबाई अंबेडकर मैदान में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। 

अखिलेश यादव ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद पार्टी का ध्वजारोहण किया। इससे पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी के राज्य सम्मेलन में मंगलवार को नरेश उत्तम को फिर प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। वह तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बने हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD