Thursday, 01 June 2023

 

 

खास खबरें खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की जय भानुशाली ने 'हम रहे ना रहे हम' शो में प्यार होने के बारे में की बात विक्की कौशल का खुलासा- सारा अली खान ने 1600 रुपये का तौलिया खरीदने पर मां अमृता सिंह को डांटा विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, चिकित्सा सेवाएं निगम तथा महिला विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की हितेन्द्र सिंह सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त पंजाब के विद्यार्थियों का भविष्य सुनहरा बनाने के लिए मुख्य भूमिका निभाएंगे‘ स्कूल आफ एमिनेंस’: भगवंत मान शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : हरभजन सिंह ईटीओ विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने अधिकारियों को फिरोजपुर मिर्च पट्टी के किसानों के लिए प्रोसैसिंग प्लांट लगाने की संभावनाएं ढूंढने को कहा ''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार बुधवार को 90वें दिन जिला हिसार के उकलाना व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों राखी शाहपुर, गामडा, हैबतपुर, खेड़ी जालान, खेड़ी लोहचब व कापड़ों में पहुंची

 

Akhilesh Yadav बोले, भाजपा को हराने की ताकत सिर्फ सपा के पास

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Sep 2022

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 और 2022 के प्रयोग से हम समाजवादी जान गए कि भाजपा को कोई हरा सकता है, तो वो सिर्फ सपा ही है। लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2019 में समाजवादियों ने बाबा साहब के सिद्धांतों के साथ भाजपा को लोकसभा सीटें हराई थी। 

हम सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुए। लेकिन हमारी सीटें जरूर बढ़ीं। फिर हमने 2022 का चुनाव लड़ा था। इसमे सपा की सीटें दो गुना हो गई, यह सब समाजवादियों के कारण हुआ। इसमे हमने समान विचारधारा वालों के साथ मिलकर गठबंधन तैयार किया। 

उसका नतीजा भी अच्छा रहा। मुझे खुशी है कि अभी तक का सबसे ज्यादा वोट इस चुनाव में हमें मिला था। सपा की सीट भी दोगुनी हो गई थीं। जीते भले ही नहीं, लेकिन कह सकता हूं कि 2019 और 2022 के प्रयोग से हम समाजवादी जान गए कि भाजपा को कोई हरा सकता है। 

तो वो सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है।अखिलेश ने कहा कि हम देश की राजनीति को बदल देंगे। भाजपा ने झूठ बोलकर सरकार बनाई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से दूर करेंगे। 

कहा कि सपा सरकार ने जो काम किया था भाजपा उससे आगे कुछ भी नहीं कर पाई है। उन्होंने अपने भाषण में मेट्रो निर्माण और नदियों की सफाई आदि का मुद्दा उठाया। अखिलेश ने कहा कि गंगा सफाई के नाम पर भाजपा सरकार में लूट हो रही। 

सपा सरकार में किसानों ने जमीन अधिग्रहण का कभी विरोध नहीं हुआ। किसानों को 3 गुना तक मुआवजा दिया। देश का सबसे बढ़िया आगरा एक्सप्रेस-वे सपा ने बनाकर दिया। फिर भाजपा सरकार ने इसी एक्सप्रेस-वे पर सुखोई उतारे थे। 

मेट्रो सबसे पहले यूपी में हमने चलाई। इन लोगों ने सिर्फ सत्ता का दुरुपयोग किया। अखिलेश यादव भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले कि सरकारी नौकरियों में बहुजन मिले आरक्षण से सरकार छेड़छाड़ कर रही है। ताकि सरकारी संस्थाएं ध्वस्त हो जाए और निजीकरण हो जाए। 

भाजपा सबसे बड़ी धोखेबाज, झूठी और षडयंत्रकारी पार्टी है। हर चुनाव में जनता को धोखा देने के लिए नए-नए झूठ गढ़ती है। हर बार नया जाति और वर्ग उसके निशाने पर। भाजपा नफरत और बदले की भावना से काम करती है। 

सपा सम्मेलन के नवें सम्मेलन में में राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव पेश किया गया। सपा के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा कि भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र के लिए चुनौती है। भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया है। 

भाजपा संविधान का पालन क्यों नहीं करती हैं? भाजपा ने अपने चुनाव संकल्प पत्र में जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया है। आम जनता को धोखा दिया जा रहा है। जनता अब जागरूक हो रही है ओर उसे यह भरोसा हो चला है कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही उसके हित सुरक्षित रह सकते हैं।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD