Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 95वें दिन आदमपुर विधानसभा क्षेत्रों के गांव कालीरामण, कोहली, आदमपुर गांव, आदमपुर मंडी व किशनगढ़ में पहुंची राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हमीरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के मुख्यमंत्री को साफ इंकार; ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी में नहीं मिलेगी कोई हिस्सेदारी’’ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

अंकिता हत्याकांड को लेकर Rahul Gandhi का भाजपा और सरकार पर हमला

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Ankita Murder Case, Ankita Murder

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून/केरल , 28 Sep 2022

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। केरल में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक सभा में राहुल ने कहा कि भाजपा नेता के बेटे ने एक युवा लड़की को प्रोस्टिट्यूशन में जबरन धकेलने का प्रयास किया। 

लड़की ने मना किया तो वह झील में मृत पाई गई। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पर जानबूझकर साक्ष्य नष्ट करने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने अंकिता हत्याकांड के बहाने भाजपा की विचारधारा को निशाने पर लिया। 

अंकिता के वाट्सएप चैट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का बेटा होटल चला रहा था। वहां 15 हजार रुपये में रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही युवती को प्रोस्टिट्यूशन के लिए विवश किया जा रहा था। राहुल गांधी ने इस हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर इस मामले में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की महिलाओं को लेकर यही विचारधारा है। इस विचारधारा के साथ भाजपा कभी सफल नहीं हो सकती। राहुल की सभा में एक मिनट का मौन रख अंकिता को श्रद्धांजलि दी गई। 

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस यात्रा का फोटो इंटरनेट मीडिया पर जारी कर राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राहुल ने इतनी दूर पदयात्रा में हमारे दर्द को आवाज दी और हमारी बेटी के लिए न्याय मांगा।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Ankita Murder Case , Ankita Murder

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD